
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा (बिष्टुपुर) में बतौर लोन मैनेजर पदस्थापित कुलदीप कच्छप (42) की लाश उनके सोनारी गोल्डन टाउन स्थित मकान से बरामद किया गया है. उनकी लाश उनके घर के बाथरूम में पड़ी मिली. बिष्टुपुर स्थित मुख्य शाखा में बतौर लोन मैनेजर पदस्थापित कुलदीप कच्छप अकेले ही भाड़े के उस फ्लैट में रहते थे. उसके घर एक नौकरानी काम करने के लिए आती थी.
नौकरानी हर दिन की तरह सुबह में खाना बनाने और सफाई करने के लिए आयी तो देखी कि बाथरुम में बैंक मैनेजर पड़े हुए है. उनकी मौत हो चुकी थी, ऐसा नौकरानी ने समझा तो घर के बगल में ही रहने वाले फ्लैट के मालिक को बुलाया. इसके बाद प ुलिस को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. उसके घर से काफी शराब की बोतल थी और शराब पीकर वह उलटी कर चुका था, जिसके बाद बाथरुम में ही उसकी मौत हो गयी थी. वैसे पुलिस इसको संदेहास्पद मौत मानकर जांच कर रही है.

मृतक कुलदीप कच्छप अकेले उस फ्लैट में रहता था जबकि उसकी पत्नी भी स्टेट बैंक में ही कार्यरत है और रांची में पदस्थापित है. पत्नी के साथ एक बेटा और बेटी भी है, जो रांची में ही रहते है. घटना की सूचना पाकर बैंक कर्मी भी पहुंचे और घटना पर अफसोस जताया. बैंक मैनेजर की साली सुजाता विलियम थाना पहुंची और लिखित आवेदन दिया. बताया जाता है कि कुलदीप कच्छप पिछले 1 साल से जमशेदपुर में रह रहे थे उनकी पत्नी सरिता टोप्पो भी रांची में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कर्मी है. फिलहाल कुलदीप कश्यप के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत होने की आशंका जतायी जा रही है या अत्यधिक शराब को ही कारण माना जा रहा है.







