
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत के रेंगड़पहाड़ी गांव में खोड़ी पहाड़ी पूजा 11 जुलाई को शांति और सादगी पूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया है. विदित हो की इस पहाड़ की पूजा खोड़ी पहाड़ी सांस्कृतिक रक्षा कमेटी के तत्वाधान में विगत कई वर्षो से की जा रही है. पूजा करने के लिए 12 मौजा के ग्रामीण और हजारों भक्त पाहाड़ पहुंचकर श्रधापूर्वक पूजा कर क्षेत्र की सुख ,शांती और समृद्धि की कामना करते है.लोगों का मानना है की पूजा करने से क्षेत्रों में अच्छी बारिश होती है.पूजा के अवसर पर कमेटी द्वारा हर वर्ष मेला और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था, परंतु इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण कमेटी और पूजारी ने बैठक कर निर्णय लिया है की इस वर्ष खोड़ी पाहाड़ी पूजा सादगी से की जाएगी. किसी प्रकार का मेला का आयोजन नही किया जाएगा और 12 मौजा के एक एक ग्रामीण पहाड़ पहुंचकर सादगी पूर्ण ढंग से पूजा करेंगे.







