
चाकुलिया : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च बिधालय परिसर में 5 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने के प्रति लोगों को जागरूक किया. मौके पर श्री महंती ने कहा कि जल, जंगल, जमीन ही हमारी पहचान है. जंगल संरक्षण होगा तो ही जीवन सुरक्षित होगा. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग विश्व पर्यावरण दिवस पर सिर्फ पौधा रोपण कर दिवस ना मनाये. कहा कि पौधा रोपण कर उसे संरक्षित करना ही सही मायने में पर्यावरण का संरक्षण करना होगा.सभी युवा संकल्प ले की सभी 5-5 पौधा अपने अपने घरों में लगायेगें और आस पड़ोस के लोगों को पौधा लगाने के प्रति जागरूक करेंगे. श्री महंती ने कहा कि पेड़ पौधों से हमें शुद्ध हवा मिलता है जिससे हम स्वस्थ्य रहते है. अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण करने के प्रति संकल्प लिया. मौके पर पुलक रंजन महापात्रा, मोहन मईति, गोतम दास, राजा बारिक, बिशाल बारिक, झंटु भोल, समेत अन्य उपस्थित थे.







