
चाईबासा : सदर चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 400 से अधिक चापाकल खराब पड़े हैं। गर्मी और पेयजल समस्या को देखते हुए चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा ने सभी खराब चापाकलों की मरम्मत करवाने का बीड़ा उठाया है। इस बावत विधायक श्री बिरुवा ने करीब दो सप्ताह पहले ही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सभी प्रखंड, पंचायत के पार्टी पदाधिकारियों के साथ पंचायतों के मुखिया को खराब चापाकलो की सूची उपलब्ध कराने को कहा था। विधायक दीपक बिरुवा ने जनहित में कदम उठाते हुए सभी खराब चापाकलो की सूची उपायुक्त को सौंपते हुए डीएमटी फंड से चापाकलो की मरम्मति करवाने की अनुशंसा की है। शुक्रवार को विधायक दीपक बिरुवा द्वारा अनुशंसित 409 खराब चापाकलो की मरम्मति के लिए उपायुक्त को संबोधित सूची कार्यालय में सौंपा गया।







