
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में जुस्को द्वारा पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है. बुधवार को जुस्को द्वारा पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा था. उसी दौरान ग्रामीणों ने वार्ड पार्षद असगर खान और मो गुलाब से की कि कम्पनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने के बाद सही तरीके से मिट्टी की फीलिंग नहीं की जा रही है. कहा कि सड़क पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. सूचना पाकर जनप्रतिनिधि कार्यस्थल पहुंचे और जांच की. बताया गया है कि जांच के क्रम में उन्होंने त्रुटि पायी. जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद ओझा को कार्यस्थल पर बुलाकर समस्या से अवगत कराया तथा समाधान करने की मांग की. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कम्पनी गड्ढे में मिट्टी फीलिंग कर रोलर चलवाये, नहीं तो कार्य को बंद करा दिया जाएगा. इस दौरान मो सहीद, सुजीत पांडेय, जुस्को के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल शर्मा, नंद किशोर सिन्हा समेत अन्य उपस्थित थे.






