
चाकुलिया : चाकुलिया वन विभाग कार्यालय से करीब पांच किमी दूर सुनसुनिया साल जंगल में शुक्रवार को आसपास के गांव की महिलाओं द्वारा साल जंगल में जलावन के लिए कुछ ग्रामीण महिलाएं पेड़ काट रही थी. इस संबंध में सूचना पाकर भालुकबिंदा वन सुरक्षा समिति की सदस्य जंगल पहुंचीं. उन्हें जंगल पहुंचता देख पेड़ काट रही महिलायें जंगल से भाग निकलीं. समिति की सदस्यों ने दो महिलाओं को जंगल में पकड़ कर हिदायत देकर छोड़ दिया. समिति की महिलाओं ने पकड़ी गई महिलाओं से कहा कि जंगल की सुरक्षा करने में ग्रामीण समिति का सहयोग करें. दोबारा जंगल में लकड़ी काटते पकड़ी गयीं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीण जंगल में आग लगाने के बाद काटते हैं पेड़ : वनरक्षी
मौके पर वन रक्षी अमित सेन महतो ने बताया कि सुनसुनिया जंगल में अगले सप्ताह ग्रामीणों द्वारा जंगल में आग लगायी गयी थी. सूचना पाकर वनकर्मी जंगल पहुंचे औप आग को काबू किया. वनरक्षी ने कहा कि आग लगाने के बाद ग्रामीण जंगल से लकड़ी काटते हैं. आज समिति की सदस्यों ने सूचना दी कि जंगल से महिलाओं द्वारा लकड़ी काटी जा रही है और लकड़ी को जब्त किया गया है. सूचना पाकर जंगल पहुंचकर पहुंचकर जब्त लकड़ी को जब्त कर कार्यालय ले जाया गया.
समिति की सदस्य पहरेदारी व कर रही हैं जंगल की रक्षा : जमुना टुडू
मौके पर जमुना टुडू ने कहा कि भालुकविंदा वन सुरक्षा समिति की सदस्य बेहतर कार्य कर रही हैं. समिति की सदस्यों ने आज जंगल की गश्ती करने के दौरान लकड़ी काटने वाली महिलाओं को पकड़ने का प्रयास किया. समिति की सदस्यों को देख लकड़ी काटने जंगल पहुंची महिलायें भाग निकलीं. उन्होंने पकड़ी गई दो महिलाओं को चेतावनी दी है कि दोबारा जंगल में पकड़ी गयीं, तो कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान भालुकबिंदा वन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष सुचित्रा महतो, अंजू महतो, जोसना दास, शिवानी महतो, मकुंदरा महतो, रामू कर्मकार, धोबाशोल वन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष वीणापाणि नायक, शकुंतला नायक, गीता नायक, सुशीला नायक समेत अन्य उपस्थित थीं.






