जमशेदपुर : जमशेदपुर में कल्याण ज्वेलर्स के बिष्टुपुर स्थित शोरूम का उदघाटन सिनेस्टार शिल्पा शेट्टी ने किया. अपनी जीरो फिगर के लिए मशहूर सिने स्टार शिल्पा शेट्टी का यहां आने पर जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया. शिल्पा शेट्टी को काफी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्टेज तक लाया गया जहां जनता की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने यहां आते हैं इस कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का उदघाटन किया. उन्होंने जमशेदपुर वासियों का यहां अभिनंदन किया और कहा कि वे स्टील सिटी आकर काफी खुशी महसूस कर रही है. इस दौरान उन्होंने चुराके दिल मेरा गोरिया चली जैसे गानों पर अपनी अदाओं का जलवा भी बिखेरा. उन्होंने यहां कल्याण ज्वेलर्स की ब्रांडिंग भी की. (नीचे भी पढ़े)

शिल्पा शेट्टी को देखने वालों की भारी भीड़ बिष्टुपुर के मेन रोड पर उमड़ गई थी, जिसको हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. सिनेस्टार शिल्पा शेट्टी ने भी अपने चाहने वालों को नाराज नहीं किया और उन्होंने सभी का अभिनंदन स्वीकार किया. (नीचे भी पढ़े)

शिल्पा शेट्टी पहली बार जमशेदपुर आई थी. वे रांची एयरपोर्ट पर उतरे और वहां से सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंची जहां से वे वापस रांची होते हुए मुंबई रवाना हो गई.











