जमशेदपुर : टाटा स्टील में हुए बोनस समझौता के बाद टाटा स्टील के कोलियरी और टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट में भी इसी के आधार पर बोनस का समझौता होता है और राशि का वितरण इसी आधार पर होता है. टाटा स्टील की ही अनुषंगी कंपनी टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) में भी इसके ही आधार पर बोनस का समझौता होता है. (नीचे भी पढ़ें) इसे भी देखें : टाटा स्टील में ऐतिहासिक बोनस समझौता हुआ, टाटा स्टील के कर्मचारियों को बोनस दिलाना कितना मुश्किल हुआ, कैसे और क्या लाभ होगा, जानिये टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारियों की जुबानी, टाटा स्टील के बोनस को लेकर honeydew-opossum-969929.hostingersite.com/ की संवाददाता अन्नी अमृता ने विस्तार से अध्यक्ष टुन्नु, महामंत्री सतीश और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश से की बात, देखिये-video-news-youtube पर देखिये-video
शुक्रवार को इसका भी बोनस समझौता हो गया. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2023-2024 के टाटा स्टील के पुराने बोनस फार्मूला को तय क दिया गया. इसके अलावा यह तय किया गया कि वहां भी उसी तरह का 20 हजार रुपये तक का बोनस मिलेगा. गम्हरिया स्थित टिस्को ग्रोथ शॉप के कुल 267 कर्मचारियों के बीच 3.49 करोड़ रुपये का वितरण किया जायेगा. इसके तहत पूरा हाजिरी बनाने वाले कर्माचारी को अधिकतम 72624 रुपये और 20 हजार रुपये यानी 92624 रुपये मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें : टाटा स्टील में ऐतिहासिक बोनस समझौता, कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस के साथ कर्मचारियों को मिलेगा अतिरिक्त 20 हजार रुपये कैश, 2024 तक के लिए यूनियन ने लागू करा लिया पुराना ही बोनस फार्मूला, यूनियन अध्यक्ष टुन्नु एंड टीम ने दिखायी लीडरशिप, जानें क्या हुआ बोनस समझौता

वहीं, अधिकतम राशि 3 लाख 35 हजार 692 रुपये और 20 हजार रुपये अतिरिक्त होगा, यानी 3 लाख 55 हजार 692 रुपये मिलेगा. टिस्को ग्रोथ शॉप के बोनस समझौता पर मैनेजमेंट की तरफ से टाटा स्टील की वीपी टीक्यूएम अवनिश गुप्ता, वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, जीएम टीजीएस शरद कुमार शर्मा, एचआरआइआर चीफ ग्रुप जुबिन पालिया, चीफ रेवेन्यू पार्थ बासु, चीफ आइआर रिवार्ड राहुल दुबे, चीफ एचआरबीपी विनिता प्रकाश, चीफ एचआरबीपी शिवांगी सिन्हा, हेड फाइनांस व एकाउंट कमलेश कुमार, हेड एचआरएम उत्कर्ष भारद्वाज ने हस्ताक्षर किये जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र उपाध्याय, महासचिव शिवलखन सिंह, संयुक्त सचिव नवीन कुमार सिन्हा और कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार महतो ने हस्ताक्षर किये.



