
हावड़ा : पश्चिम बंगाल के वर्धवान में रेलवे स्टेशन पर पुराने भवन के गिरने की घटना ने रेलवे की आंखें खोली है. इसको देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार मोहंती ने कोलकाता के गार्डेन रिच स्थित दफ्तर में पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की. इस दौरान रेलवे के सारे निर्माण कार्यों और रेलवे ट्रैक के मेंटेनेंस की स्थिति की जानकारी ली. इस मीटिंग में खड़गपुर, आद्रा, चक्रधरपुर और रांची के डीआरएम ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हिस्सा लिया. इस दौरान श्री मोहंती रेलवे के सारे बिल्डिंग, बड़े और छोटे पुल, ट्रैक का नवीकरण करने का आदेश दिया. इसके अलावा फुटओवर ब्रिज समेत तमाम निर्माण कार्यों की सुरक्षा ऑडिट कराने का भी निर्देश दिया. अंतिम तीन साल के पहले बने सारे भवनों और निर्माण कार्यों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. किसी तरह के बड़े हादसे को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है. गौरतलब है कि वर्धवान स्टेशन में दो दिनों पहले पुरानी बिल्डिंग के गिर जाने से एक बच्चे की मौत हो गयी थी जबकि कई लोग घायल हो गये है. इसके अलावा रेलवे में पुरानी बिल्डिंग और अन्य सामानों के टूटने के बाद कई सारी घटनाएं होती रही है, जिसको लेकर यह सावधानी बरती जा रही है.








