
जमशेदपुर : पूरे देश में करोना से खुद के बचाव एवं सुरक्षित रखने में प्रत्येक देशवासि लगा हुआ है। दूसरी तरफ सरकार, चिकित्सक, और पुलिस कर्मी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, जज़्बा और उद्देश्य यह कि कोई भी इस भयावह वायरस “कोरोना” से संक्रमित ना हो।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्पूर्ण भारत में 21 दिनों के लॉकडाउन की अपील पर रेड एफ एम ने देश भर में अपने सभी रेडियो स्टेशन पर “केयर करोना” नामक कार्यक्रम प्रसारित करने का निर्णय लिया एवं सभी शहर वासियों से घर पर रहने, अपना ख्याल रखने और खुदको इस वायरस से कैसे बचाया जा सकता है उसका प्रसारण किया जो निरंतर चल रहा है। वहीं रेड एफएम जमशेदपुर के प्रोग्रामींग हेड कुमार निशांत एवं स्टेशन हेड नीलेश सरकार ने जमशेदपुर शहर में आम जनता की सुरक्षा के लिए कड़ी धूप में पुलिस द्वारा लगाए कुल 24 चेक पोस्टों पर तैनात पुलिसकर्मियों की दिन रात सतर्कता एवं कड़ी मेहनत को देख सामाजिक दायित्यों के मद्देनजर निर्णय लिया की इनका खयाल रखना भी है ज़रूरी और सभी चेक पोस्टों पर बड़े आकार का छाता लगवाया। पुलिस प्रशासन ने रेड एफएम की इस सोच की सराहना की एवं धन्यवाद भी दिया।






