नयी दिल्ली: एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया है. राधाकृष्णन के नामांकन पत्र में पीएम मोदी प्रस्तावक बने हैं. इस दौरान भाजपा के बड़े नेताओं समेत कई सहयोगी दलों के कई नेता साथ में मौजूद रहे. नामांकन दाखिल करने से पहले सीपी राधाकृष्णन ने संसद परिसर में मौजूद महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, राम मोहन नायडू किंजरापु, एल मुरुगन और भाजपा नेता विनोद तावड़े,राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, सांसद लल्लन सिंह, सांसद चिराग पासवान जैसे कई बड़े नेता शामिल रहे.सीपी राधाकृष्णन की टक्कर इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से होगी, जो कि गुरुवार, 21 अगस्त को नामांकन करेंगे. गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा. इसी दिन मतगणना कर चुनावी नतीजों की घोषणा भी होगी.











