क्राइमJamshedpur : सोनारी में बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, पुलिस...
spot_img

Jamshedpur : सोनारी में बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राशिफल

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के रूपनगर में रहने वाली 70 साल की महिला से उसी के बेटे के साले ने दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार देर रात की है। इस मामले में पीड़िता ने थाने में आरोपी उलीडीह शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी अजीत माहली उर्फ छोटू माहली (30) के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग रुपनगर में एक झोपड़ीनुमा घर में अपने पोता के साथ रहती है। बीमारी से पीड़िता के पुत्र और बहू का निधन हो चुका है। अजीत माहली पीड़िता के घर आना जाना करता था। शुक्रवार की रात भी आरोपी पीड़ता के घर गया था। जहां नशे में उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी अपने घर वापस चला गया। शनिवार की शाम पीड़िता ने थाना पहुंच आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। डीएसपी हेड क्वार्टर टू कमल किशोर ने बताया- आरोपी पीड़िता के पुत्र का साला है। आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे आरोपी ने पीड़िता के घर में ही उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading