
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयांडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव पाया गया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी गई है. मिली जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा और पुलिस को जानकारी दी. इधर मौके पर पहुंची सीतारामडेरा पुलिस से बताया की संभवतः जमीन पर गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है.


















