
रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजधानी रांची के सदर अस्पताल में कोरोना का टीका लिया. राज्यपाल के टीका को लेकर सदर अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई थी. जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.राज्यपाल टीका लगवाने के बाद ऑब्जर्वेशन के लिए सदर अस्पताल में रही. टीका लगने के बाद राज्यपाल ने कहा कि सभी लोगो को वैक्सीन लेना चाहिए. कोविड-19 के बचाव के लिए टीका ही मात्र उपाय है, इसलिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सभी लोगों से कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की. उन्होने कहा कि टीका लेने के बाद किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है.
















