जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाजसेवी विजय सिंह को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाऊंडेशन का स्टेट डिप्टी चेयरपर्सन बनाया गया है. इस मौके पर झारखंड प्रदेश ह्यूमन राइट्स के प्रदेश पदाधिकारीगण एवं स्टेट बोर्ड के मेंबरों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
डिप्टी चेयरमैन प्रमोद तिवारी एवं झारखंड प्रदेश ह्यूमन राइट्स के प्रदेश अध्यक्ष गुलजार सिंह ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डायरेक्टर विपिन चौहान को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी. वही विजय सिंह से आशा व्यक्त किया गया कि वे इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स के कार्यक्रम को पूरी झारखंड प्रदेश में अपनी क्षमता से से करेंगे.







