देवघर : देवघर के श्रावणी मेला में ड्यूटी करने आए झारखंड एटीएस के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक जवान आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) कर्मी तथा पलामू का रहने वाला था. जवान का नाम रंजीत पासवान बताया जा रहा है. जवान गढ़वा जिला बल का था, जो रांची एटीएस में पोस्टेड था. जवान मेला ड्यूटी करने देवघर आया हुआ था और श्रावणी मेला 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को समाप्त हुआ. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
एटीएस के जवानों के ठहरने की ववसथा आर मित्रा स्कूल में की गयी है. वहां पर शनिवार (13 जुलाई) शाम के समय में अपने कैंप आर मित्रा स्कूल में ही पिस्टल से अपने आप को गोली मार ली, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. देवघर पुलिस अधीक्षक ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. अभी मृतक जवान के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. इसकी जांच करने बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.







