देवघर : राजद विधायक सुरेश पासवान ने नगर निगम के कर्मचारी नेता संजय मंडल को अपने विधायक प्रतिनिधि के पद से हटा दिया है. उधर संजय मंडल ने भी राजद की सदस्यता से अपने आप को मुक्त कर लिया है. महज चंद घंटे के अंदर ही गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने संजय मंडल और नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे को निगम की निगरानी, देखरेख व विकास कमेटी का सदस्य मनोनीत करने के संबंध में पत्र जारी कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं इस बात को लेकर लोगों के बीच चर्चा गर्म है कि कहीं सफाई कर्मचारी नेता संजय मंडल भाजपा तो नहीं जॉइन कर रहें हैं? बहरहाल एक तरफ देवघर विधायक ने संजय मंडल को किनारे किया, तो वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने उन्हें एक नया पदभार सौंप कर उनमें नई ऊर्जा का संचार कर दिया है. वैसे यह राजनीति है या नगर निगम के माध्यम से शहरी लोगों को सुविधा प्रदान करने का एक प्रयास, यह तो भविष्य ही बताएगा.





