
देवघर : देवघर साईबर थाना को एक बार फिर लोगों को ठगने वाले 5 शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है. देवघर पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 5 साईबर अपराधियों को धर-दबोचा है. सभी गिरफ्तार साइबर अपराधी देवघर के करौं, मधुपुर, मारगोमुण्डा और कुंडा थाना अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों से ऑपरेट करते थे. साइबर डीएसपी नेहा बाला के अनुसार सभी अपने फर्जी मोबाईल नंबर से फर्जी कस्टमर केयर रिप्रेजेंटेटिव बनकर साईबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे. डीएसपी ने बताया कि साईबर अपराधी इ-वॉलेट, यूपीआइ या एटीएम बंद होने या केवाइसी अपडेट करने के बहाने से लोगों को ओटीपी भेजकर उनके खाता से रक़म उड़ा लेते थे. इनके पास से पुलिस ने 15 मोबाईल फोन,1 एटीएम कार्ड और 22 सिम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस फिलहाल इनसे कड़ी पूछताछ कर इनके गिरोह के सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.





