
जमशेदपुर : हिन्दू उत्सव समिति और धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने बिस्टुपुर स्थित राम मंदिर प्रांगण में हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया मनाया. इस अवसर पर हिन्दू साम्राज्य के स्थापनकर्ता वीर छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर यह संकल्प लिया गया की सम्पूर्ण जीवन हिंदू राष्ट्र भारत के लिए शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर तन मन और सर्वस्व अर्पित कर कार्य करते रहेंगे. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज के द्वारा आज ही के दिन सन 1674 ई में हिन्दू साम्रज्य की घोषणा की गयी थी, जिसे हर हिन्दू को आत्मसात करना चाहिए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष व धर्मसेना प्रमुख रवि सिंह, महामंत्री चिंटू सिंह, अंकेश भुइयां, शशि सिंह, राजीव चौहान, सन्नी सिंह, ललित राव, लकी कुमार, आशीष अग्रवाल, कौशल झा, कुलदीप सिंह, दीपक वशिष्ठ समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.







