
जमशेदपुर : जमशेदपुर में पार्लर संचालकों द्वारा शुक्रवार को दोबारा पार्लर और स्पा खोले जाने की मांग को लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त के साथ मुलाकात की गई. इस पर उपायुक्त ने उन्हें आगे सरकारी आदेश के तहत कार्य करने का भरोसा दिलाया. गौरतलब है कि ये सभी संचालक दो दिन पूर्व भी जिले के उपायुक्त से इसी मुद्दे पर मुलाकात कर चुके हैं और दोबारा इन्होंने शुक्रवार को इसी मुद्दे पर जिले के उपायुक्त से मुलाकात की.
इस दौरान संचालकों ने कहा कि देश के कई राज्यों में सरकारी नियमो का पालन करते हुए पार्लर खोले जाने की अनुमति दी गई है, लेकिन झारखंड सरकार ने अभी तक इसके लिए अनुमति नही दी है. फकस्वरूप इस व्यवसाय से जुड़े लगभग 60 हजार कर्मचारी केवल जमशेदपुर में प्रभावित है और इनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इन लोगों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है और इस पर विचार कर पार्लर खोले जाने की अनुमति प्रदान करने की मांग उठाई है. वैसे जिले के उपायुक्त ने इन्हें आगे सरकारी निर्देश के तहत कार्य किये जाने का भरोसा दिलाया है.

















