जमशेदपुर : दुर्गोत्सव का एक अलग स्थान है. इस शहर में न केवल जमशेदपुर बल्कि बिहार, झारखंड और बंगाल के भी श्रद्धालु और सैलानी इस शहर के दुर्गा पूजा पंडालों का आनंद उठाने जुटते हैं. जहां 4 दिन पूरा शहर अस्त- व्यस्त रहता है. वहीं जमशेदपुर जिला प्रशासन की ओर से इस बार दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं. जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि पूरे शहर में 300 स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है. इसके अलावा शहर के चप्पे-चप्पे पर 107 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. वहीं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है. एसएसपी ने बताया कि 24 घंटा 100 नंबर एक्टिव मोड में रहेगा. वही सोशल मीडिया पर जमशेदपुर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर जमशेदपुर पुलिस का व्हाट्सएप नंबर का प्रयोग किया जा सकता है. इसके अलावा अफवाहों से बचने की उन्होंने अपील की है. वहीं अश्लील गानों और ड्राइविंग पर सख्त रवैया अपनाने का संकेत उन्होंने दिया है. जमशेदपुर एसएसपी ने साफ कर दिया है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.



