
चाईबासा : सारंडा व पोड़ाहाट के क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के विरोध में शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गोइलकेरा व सोनुवा थाना क्षेत्र में बौखलाए भाकपा माओवादियों का पोस्टरबाजी की। शनिवार को एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी तीन महिला साथियों के मारे जाने का बदला लेने को लेकर पुलिस के खिलाफ पोस्टरबाजी की है और जगह-जगह पोस्टर भी साटा गया है। इस पोस्टरबाजी से गांव के ग्रामीण सहमे हुए हैं। हलांकि चाईबासा पुलिस ने ग्रामीणों की सुरक्षा और सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को गांव के ग्रामीणों तक पहुंचाने का संकल्प ले रखा है। ज्ञात हो कि नक्सलियों के विरोध में चलाए जा रहे ऑपरेशन ग्रीन हंट के तहत मिशन समाधान के विरोध में माओवादी पोस्टरबाजी कर रहे हैं.







