
जमशेदपुर : जमशेदपुर में चीन के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है. जमशेदपुर के जवान की शहादत को लेकर लोग काफी गुस्से में है. इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने जमशेदपुर के कदमा स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क के सामने चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग का पुतला दहन किया. इन लोगों ने जमकर नारेबाजी की.
इस आंदोलन के दौरान काफी संख्या में युवाओं की टोली भी थी. इन लोगों ने चीन के राष्ट्रपति को चप्पल और जूतों का माला भी पहनाया और अपना विरोध दर्ज कराया. सारे लोगों ने यहां नारेबाजी की. इस दौरान आम जनता भी सड़कों पर नजर आयी तो लड़कियों ने भी इस आंदोलन में हिस्सा लिया. इन लोगों ने कहा है कि वे लोग इस मामले को लेकर आंदोलन को और तेज करेंगे और किसी भी हद तक जा सकते है.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कदमा खंड अध्यक्ष दिपल विश्वास, महानगर मंत्री जनार्दन पाण्डेय, रायल योग से जितु वर्मा जी, अमित यादव, रवि जम्बूद्वीप, उज्ज्वल यादव, रौशन प्रसाद के नेतृत्व में कार्यक्रम संचालित किया गया.







