
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजय कुमार दास ने प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कर्मियों के साथ की बैठक. बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं मनरेगा, पीएम आवास की पंचायतवार समीक्षा की. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि मनरेगा जिन पंचायतों में मनरेगा ऑडिट (2018-19) की राशि राज्य को अभी तक सरेंडर नहीं हुआ वे जल्द से जल्द प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय को देगें.नीलांबर पीताम्बर योजना के तहत मेड़बंदी निर्माण और अन्य में 200 मजदूरों को काम प्रति पंचायत में उपलब्ध करना है. सभी योजनाओं में साइन बोर्ड लगा होना चाहिए. आम बागवानी हेतु गड्डा खुदाई का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. मनरेगा के तहत तालाबों का गहराई करण, कुआं खुदाई , डोभा निर्माण, कच्चा रोड ये सब कार्यों का निर्माण 15 जुलाई के बाद बंद हो जाने है,जल्द कार्य को पूर्ण करें.वर्षा जल संचयन के लिए प्रत्येक पंचायत भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग का स्कीम लिया जाना है.जिन पंचायतों से अभी तक शोक पिट का रिकॉर्ड नहीं आया है अभी तक, जल्द लाकर कार्य आरंभ करवाना सुनिश्चित करें.इस दौरान जिन जिन पंचायतों का मनेरगा रिपोर्ट रेड ज़ोन में है उन्हें फटकार लगाई गई और निर्देश दिया गया कि सभी मनरेगा पेंडिंग योजनाओं को पूर्ण कर ले अन्यथा जांच होने पर अपूर्ण पाया जाएगा तो संबंधित रोजगार सेवक और पंचायत सचिव पर करवाई सुनिश्चित की जाएगी.जेएसएलपीएलएस और कृषि विभाग द्वारा पशुओं हेतु पशु शेड उपलब्ध कराए जाने है, सम्बंधित को निर्देश दिया गया कि पंचायतों में चल रहे पशु शेड योजनाओं की सूची कार्यालय को उपलब्ध करवाए.पीएम आवास- सभी भूमिहीन लाभुकों को जिन्हें पट्टा दिया गया उनका पीएम अवास बनाना सुनिश्चित किया जाय और कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध करायें.जिन पंचायतों में अभी तक आवास निर्माण का रिकॉर्ड कार्यालय को जमा नहीं हुआ संबंधित पंचायत सचिव कार्यालय में जमा करें और उन आवासों का जिओ टैग,रजिस्ट्रेशन कंप्लीशन करवाना भी सुनिश्चत करें.बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष, दिलीप कुमार बारीक, बबलू कुमार सोरेन , बीपीओ राजेश श्रीवास्तव ,अमित कुमार, एई संतोष कुमार ,जेई गौरव राज गुप्ता, शशि शेखर ,धनजय कुमार ,हिरणमय मंडल ,रूपा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.







