
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड के नामोसोल सबर टोला का दौरा किया. वहां वह सबर परिवारों से मिलीं और उनकी समस्याओं से अवगत हुईं. सबरों का बिरसा आवास जो बहत पुराने हो चुका है और काफी जर्जर स्थिति में है. सबर परिवार ने बीडीओ से उन सबके जर्जर आवास को मरम्मत कराने का आग्रह किया. बीडीओ ने राशन पाने से वंचित सबर परिवारों, जिन्हें अभी तक राशन नहीं मिला है, को जल्द से जल्द राशन मुहैया कराने के लिए स्थानीय पीडीएस डीलर को निर्देश दिया और उस टोला में पेयजल की समस्या के बारे में भी लोगों द्वारा शिकायत की गयी. वहां पर निर्माणाधीन सोलर चालित जल मीनार का भी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निरीक्षण किया, जो फाऊंडेशन लेबल पर ही बंद पाया गया. बीडीओ ने लोगों को जल्द से जल्द पेयजल समस्या दूर करने का अश्वासन दिया.















