नयी दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को इस्तीफा देते हुए पार्टी आलाकमान सोनिया को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस बर्बाद हुई है. सनकी लोग पार्टी चलाने लगे हैं. आजाद ने अपना इस्तीफा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है. कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने उन्हें जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया था, लेकिन आजाद ने 2 घंटे बाद ही इससे इस्तीफा दे दिया था. (नीचे भी पढ़ें)
आलाकमान के फैसलों से नाराज थे आजाद
73 साल के आजाद अपनी सियासत के आखिरी पड़ाव पर फिर प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालना चाह रहे थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी बजाय 47 साल के विकार रसूल वानी को ये जिम्मेदारी दे दी. गुलाम नबी आजाद के बेहद करीबी रहे हैं. वे बानिहाल से विधायक रह चुके हैं. आजाद को यह फैसला पसंद नहीं आया. कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व आजाद के करीबी नेताओं को तोड़ रहा है और आजाद इससे खफा हैं.






