
जमशेदपुर : पिछले दो सालों से भंग हिन्दू जागरण मंच कमिटी का सोमवार को नए तरह से विस्तार किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ऋषि सहदेव ने इसकी घोषणा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में की. इस कमेटी में संरक्षक सुमन साण्डली और नवलेश कुमार को बनाया गया है और अध्यक्ष बलवीर मंडल को बनाया गया है. महामंत्री शुभम पांडे, पप्पू उपाध्याय, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, गोपी चौबे, उत्तम महतो, रमन सिंह, युवा वाहिनी प्रमुख- कौशिक स्वाई सहित कई कार्यसमिति सदस्य बनाये गए. प्रदेश अध्यक्ष ऋषि सहदेव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लव जिहाद जैसे मुद्दों पर संगठन काम कर रही है और इसको लेकर कड़े कानून बनने की मांग भी की जाएगी.












