मेष राशि
दोस्त आपका परिचय किसी विशेष इंसान से करायेगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को प्रसन्न रखेंगी। लवमेट आज आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है लेकिन आप उसे पूरा नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह से आपका लवमेट आपसे नाराज हो सकता है। आप लम्बे समय से कार्यालय में किसी से बात करना चाह रहे थे, आज ऐसा होना संभव है। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत के नजरिेये से गले लगने के अपने फायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।
वृष राशि
बेहतर जीवन के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। जिससे आप परेशान होंगे। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो कड़वी टिप्पणी करने से बचिए। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीके से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं।
मिथुन राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकस्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के लम्हे लाएगी। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।
कर्क राशि
आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएं। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है। जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ घूमें-फिरें, क्योंकि यह आपके लिए इस वक्त बहुत आवश्यक है। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी जिंदगी प्यार-मोहब्बत के नजरिए से ऐसे ही महकने को है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। यूं तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर खुशी से चौंक जाएंगे।
सिंह राशि
बच्चे आपके अनुसार नहीं चलेंगे, जो आपके झुंझलाहट की वजह बन सकता है। आपको स्वयं पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि नाराजगी सभी के लिए नुकसानदेह है और यह सोचने-समझने की ताकत को समाप्त कर देती है। इससे सिर्फ मुश्किल बढ़ती है। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। शाम को साथियों का साथ मजेदार रहेगा। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए। इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।
कन्या राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। अगर आप लम्बे वक्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-खासा लाभ हासिल कर सकते हैं। मुसीबत के वक्त परिवार से आपको मदद और सलाह हासिल होगी। आप दूसरों के तजुर्बों से कुछ सबक सीख सकते हैं। यह आपके आत्मविश्वास की मजबूती के लिए बहुत आवश्यक है। आज के दिन अपने प्रिय से कोई कड़वी बात न कहें। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। समय का सदुपयोग करना सीेखे। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीजें संभाल लेंगे।
तुला राशि
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएं, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। आप अचानक गुलाबों की खुशबू से स्वयं को सराबोर पाएंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। दफ्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअसल आपका शुभचिंतक है। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। आज आपको रंग ज्यादा चटख नजर आएंगे, क्योंकि फिजाओं में प्यार का खुमार चढ़ रहा है।
वृश्चिक राशि
आपका ऊर्जा-स्तर ऊंचा रहेगा। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। नवजात शिशु की खराब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि जरा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। मोहब्बत और रोमांस आपको प्रसन्नचित रखेगे। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ मिल सकती है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की खुशकिस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे।
धनु राशि
रचनात्मक शौक आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। एक खुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। प्यार के नजरिए से यह दिन बेहद खास रहेगा। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी सहायता करें।
मकर राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। तल्ख बर्ताव के बावजूद आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोमांस आपके दिल पर विराजमान है। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है।
कुंभ राशि
शारीरिक व्यायाम और वजन घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फायदेमंद साबित होंगी। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा मुनाफा देंगे। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते, हर पल के मजे लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गये हैं।
मीन राशि
आज आपके पास स्वयं के लिए पर्याप्त समय होगा, तो अवसर का लाभ उठाएं और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अंदाज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नजदीकी से ध्यान करते हैं। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में स्वयं की छवि भी सकारात्मक होगी। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।





