जादूगोड़ा : बाबा तिलका मांझी जयंती पर हाडतोपा फुटबॉल मैदान में 54वां बाबा तिलका मेमोरियल सोसायटी की ओर से खेलकूद व फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया. इस दौरान पारम्परिक नृत्य करती महिलाओं की टोली ने सांस्कृतिक नृत्य की छटा बिखेर सबका मन मोह लिया. आधुनिक बूढ़ी गाड़ी नृत्य ने वाह-वाही लूटी. इसके बाद फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच दुर्गा एफसी व एसएस पुलिस ( तालाडीह) के बीच खेला गया. फुटबॉल मैच काफी ही रोमांचकारी रहा. दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. अंत में सफलता दुर्गा एफसी की टीम को लगी. इस तरह दुर्गा एफसी टीम विजेता बना. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष लखन हेंब्रम ने कहा खेलकूद व झारखंडी नृत्य की बढ़ावा देने के लिए सोसायटी वर्षों से ऐसे आयोजन करते आ रही है आगे भी जारी रहेगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पोटका विधायक संजीव सरदार भी उपस्थित थे.कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया अलादी हांसदा, बाबा तिलका मेमोरियल सोसायटी हाड़तोपा के अध्यक्ष लखन हेंब्रम, गाजिया हांसदा, सचिव दुर्गा मार्डी , लालू राम किस्कू, दुर्गा हांसदा, लालू राम किस्कू बबलू हांसदा, सोमनाथ किस्कू, चैतन्य मार्डी, मोहन मुर्मू ,सोमाय किस्कू गणेश पात्रो, होपना मुर्मू, हिमाद्रि मुर्मू, सिद्धु किस्कू, विद्या सागर दास, सालखु मुर्मू दाखिन मुर्मू, दसमत किस्कू ने अहम भूमिका निभाई.







