• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 15th november 2024- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 15 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Friday 15th november 2024- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 15 नवंबर 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। आवश्यकता के समय आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं।आपके हंसी-मजाक का तरीका अद्भुत है किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि जीवन में प्रसन्नता बाहरी चीजों के कारण नहीं है, बल्कि स्वयं के ही भीतर है। आज स्वादिष्ट भोजन, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ, यही खास है आज।

वृष राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। कार्यालय में शांत और संतुष्ट सोच आपके मन को उत्साहित रखेगी। भविष्य की योजनाओं के लिए आपको नए संपर्क बनाने की आवश्यकता है। वे कैरियर की उन्नति में बहुत मददगार रहेंगे। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ध्यान करने की आवश्यकता है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

मिथुन राशि
जो समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की आवश्यकता है। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पायेगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। आपके माता-पिता की सेहत पर अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है। प्यार एक ऐसा भावना है जिसे न सिर्फ अनुभव किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा।

कर्क राशि
अवसाद के विरुद्ध आपकी मुस्कान परेशानी से उबारने वाली रहेगी। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की आवश्यकता है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में परेशानी होगी। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाएंगे। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पायेंगे। आपकी मुलाकात एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख्याल है और जो आपको समझता भी है। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल व्यतीत कर सकेंगे।

कन्या राशि
दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका आनंद ले सकते हैं। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। अपने मित्रों के माध्यम से आपका विशेष लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर लाभदायक रहेगा। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते कार्यालय में काम तेज गति पकड़ लेगा। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।

तुला राशि
किसी ऊंचे पद पर बैठे अधिकारी और खास व्यक्ति से मिलते समय घबराएं नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही आवश्यक है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे जिंदगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। कार्यालय में हुए बदलावों से आपको आखिरकार लाभ ही मिलेगा। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
रचनात्मक काम आपको सुकून देगा। नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप लेगा और धन आपकी ओर आयेगा। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी प्रसन्नता पायेंगे। आप लम्बे समय से कार्यालय में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना संभव है। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत शानदार है।

धनु राशि
आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी समय से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे।

मकर राशि
आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। खासतौर पर महत्वपूर्ण आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक्त। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या परिणाम उसे भुगतना पड़ रहा है।

कुंभ राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। दीर्घावधि लाभ के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी तनाव की वजह बन सकते हैं। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और कोशिश करें कि यह अधिक से अधिक रुमानी हो। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि
अवांछित विचार दिमाग में छा सकते हैं। स्वयं को शारीरिक व्यायाम का आनंद लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हंसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है क्योंकि आप किसी खास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को ध्यान से चुनें। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौका दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026

October 21, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 20th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 20th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 अक्टूबर 2026

October 20, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 19th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 19 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 19th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 19 अक्टूबर 2026

October 19, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Saturday 16th november 2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 16 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Saturday 16th november 2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 16 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Sunday 17th november 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 17 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Sunday 17th november 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 17 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Monday 18th november 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 18 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Monday 18th november 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 18 नवंबर 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

Jamshedpur gathering of devotees : साकची गोलचक्कर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सांसद विद्युत वरण महतो ने मां दुर्गा के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद, कहा- विकसित भारत का सपना साकार होने की दिशा में अग्रसर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News