• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, November 7, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 18th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 18 सितंबर 2026

September 18, 2026
in राशिफल
0
Horoscope Know Your Day Friday 18th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 18 सितंबर 2026
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे, उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या महत्व है। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को लाभ होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की आवश्यकता हे।

वृष राशि
चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीके से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्व में सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का जहर। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। बहादुरी भरे कदम और निर्णय आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

मिथुन राशि
आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी, लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। हालांकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जायेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी प्रसन्नता पायेंगे। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लायेंगे।

कर्क राशि
धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता अवश्य दिलायेंगे। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। अपना बहुमूल्य समय अपने बच्चों के साथ गुजारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। वे कभी न समाप्त होने वाली खुशियों का स्रोत साबित होंगे। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो सफलता और प्रतिष्ठा आपकी होगी। आपका चुम्बकीय और जिंदादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केंद्र बना देगा। स्वयं तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।

सिंह राशि
मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग निवास करता है। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लायेगी। संभव है कि आज आपकी आंखें किसी से चार हो जाएं, अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर लाभ उठाए। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या राशि
दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। आर्थिक तौर पर सिर्फ और सिर्फ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। नकारात्मक बातों को गलत समय पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद अनमोल है। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।

तुला राशि
ऊर्जा के अपने ऊंचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएं। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आयेगा, लेकिन साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। अपने दिल की बात उजागर करके आप स्वयं को काफी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीके से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पायेगा। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।

वृश्चिक राशि
भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें और सिर्फ आवश्यक चीजें ही गरीदें। बच्चे की पढ़ाई के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस समय जो समस्याएं आपको झेलनी पड़ रही हैं, वे क्षणिक हैं और समय के साथ वे खुद ही खुद खत्म हो जाएंगी। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने भावनाओं को कंट्रोल में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेंगे। आज अपने जीवनसाथी का वह व्यवहार देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

धनु राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज की दवा है। कड़ी मेहनत और पर्याप्त कोशिश अच्छा फल देगी। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। आज आपको रंग ज्यादा चटख नजर आएंगे, क्योंकि फिजाओं में प्यार का खुमार चढ़ रहा है।

मकर राशि
बाहर का और खुला खाना खाते वक्त खास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हालांकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। रोमांस के लिहाज से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। शहर से बाहर यात्रा ज्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज से फायदेमंद साबित होगी। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि
आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके शरीर के लिए नकारात्मक काम करेंगे। किसी सृजनात्मक काम में स्वयं को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए खुद को उत्साहित करते रहें। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज्यादा तनाव न लें और आराम करें। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन को बिगाड़ सकता है.

मीन राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई प्रसन्नचित पल लेकर आयेगा। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। नयी चीजों पर ध्यान लगाएं और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद अनमोल है। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

November 7, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 6th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 6 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 6th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 6 नवंबर 2026

November 6, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 5th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 5 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 5th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 5 नवंबर 2026

November 5, 2026
Next Post
Jamshedpur accident: टेल्को में ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ़ी, 10 बच्चे घायल, 3 गंभीर

Jamshedpur accident: टेल्को में ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ़ी, 10 बच्चे घायल, 3 गंभीर

Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, चालक घायल

Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, चालक घायल

Saraikela ED raid : सरायकेला मे इडी का छापा, करोड़ो के घोटाले को लेकर दी गयी दबिश, video

Saraikela ED raid : सरायकेला मे इडी का छापा, करोड़ो के घोटाले को लेकर दी गयी दबिश, video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 7, 2026

मेष राशिआज के दिन ऐसे कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं।...

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

by Sharp Bharat
November 7, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ भाटीसाल बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की...

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर...

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन अवसर पर भवप्रीता सेवा समिति सामाजिक संस्था द्वारा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सरदार माधो सिंह...

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के अवसर पर इया फाउंडेशन की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 100 सफाई कर्मियों के...

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के तीन सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणन...

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने श्रद्धालुओं की सुविधा और...

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : शहरी सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टाटा स्टील यूआइएसएल...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News