सरायकेला : सरायकेला खरसावां ज़िलें के सरायकेला में शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की. सुबह करीब सात बजे तीन वाहनों से पहुंची ईडी की टीम ने घर को अपने कब्जे में लेते हुए तलाशी शुरू की. टीम द्वारा घर के अंदर विभिन्न स्थानों पर दस्तावेजों एवं अन्य सामानों की जांच किए जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सहकारिता बैंक से करीब 35 करोड़ रुपये का लोन लेने और उसके भुगतान नहीं किए जाने से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है. ईडी की टीम मामले से संबंधित वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

छापेमारी के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई. हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक छापेमारी को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. टीम की कार्रवाई जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. लोन मामले पर कारोबारी संजय डालमिया जमानत पर बाहर है.




