• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 10, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-friday-22nd-april-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 22 अप्रैल 2022

horoscope-know-your-day-friday-22nd-april-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 22 अप्रैल 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको काफी सुकून देगी। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है, लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि धन का बचत इन्हीं सब कारणों के लिए होता है। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़े बुजुर्गो की राय अवश्य लें, नहीं तो वे आपके निर्णय से नाराज हो सकते हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके सीनियर आपसे प्रभावित होंगे। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। रोजमर्रा की आवश्कतायें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ-सफाई या कोई और घरेलू चीज इसका कारण हो सकती है।

वृष राशि
दूसरों के सफलता की प्रशंसा कर आप उसका आनंद ले सकते हैं। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को कुंठित कर दिया है। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे। सबकी परेशानियों पर ध्यान दें, जिससे समस्याओं पर समय रहते कंट्रोल किया जा सके। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है।

मिथुन राशि
आप जब भी कोई निर्णय ले तो घर के सभी सदस्यों की भावना का ध्यान रखें। आपका कोई भी गलत निर्णय न केवल उन पर प्रतिकूल असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। दफ्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है। इसलिए आंखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहें। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख्याल रखें।

कर्क राशि
व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी खुशियां पाएंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो सफलता और प्रतिष्ठा आपकी होगी। शहर से बाहर यात्रा ज्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज से लाभदायक साबित होगी। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

सिंह राशि
आज धन की आवाजाही दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा, क्योंकि आपकी पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ के बारे में न सोचें, क्योंकि आगे चलकर आपको इससे बहुत लाभ होगा। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है। अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।

कन्या राशि
आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं। वे आपसे बहुत खुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए।

तुला राशि
किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। कई मजबूत ताकतें आपके विरुद्ध काम कर रही हैं। आपको ऐसे कदम उठाने से बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। अगर आप हिसाब बराबर करना चाहें, तो ऐसा सलीके से ही किया जाना चाहिए। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। बदलते समय के साथ कदमताल करने के लिए नई तकनीक से तालमेल बैठाना महत्वपूर्ण रहेगा। आज अपनेे विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार कहानी लेकर आ सकता है।

वृश्चिक राशि
धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आपके जीवनसाथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। आज जीवनसाथी के साथ में अपना कीमती समय बिताएं और मीठी यादों को फिर से ताजा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक्की साफ नजर आ रही है। नए विचारों और आइडिया को परखनें का बेहतरीन समय हैं।

धनु राशि
आज के दिन आपको नशा से दूर रहना चाहिए। शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। अपने प्रिय को दरकिनार करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। नयी परियोजनाओं और खर्चों को टाल दें। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शाम का समय अपने जीवनसाथी के साथ किसी फिल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताजा रखेगा।

मकर राशि
नकारात्मक स्वभाव को कंट्रोल में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने सोच में खुलापन अपनाएं और पूर्वाग्रहों को छोड़ें। जो लोग अब तक पैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे। उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए शांत रहना चाहिए। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे, जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे।

कुंभ राशि
सफलता करीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपका रूखा व्यवहार आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकता है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें।

मीन राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। अटके हुए मामले और परेशान करेंगे। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है। जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 10th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 10 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 10th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 10 सितंबर 2026

September 10, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 9th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 9 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 9th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 9 सितंबर 2026

September 9, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 8th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 8 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 8th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 8 सितंबर 2026

September 8, 2026
Next Post
Jamshedpur : कदमा में घर में घुस कर मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur : कदमा में घर में घुस कर मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

horoscope-know-your-day-saturday-23rd-april-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 23 अप्रैल 2022

tata-steel-employee-death-टाटा स्टील का एक परमानेंट कर्मचारी काम कर रहा था, अचानक से मूर्छित हो गया, टीएमएच पहुंचने तक हो गई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur sakchi mahalakshmi temple-भादो अमावस्या 11 सितंबर को, साकची महालक्ष्मी मंदिर में होगा राणी सती दादी का भव्य महामंगल पाठ

jamshedpur rural-अजजा आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांवों का किया दौरा, विस्थापितों का जाना दर्द

jamshedpur rural- महुलिया प्लस टू स्कूल में एसएमसी की बैठक, शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर

jamshedpur police action-उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

jamshedpur narayani seva trust-नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur sakchi mahalakshmi temple-भादो अमावस्या 11 सितंबर को, साकची महालक्ष्मी मंदिर में होगा राणी सती दादी का भव्य महामंगल पाठ

jamshedpur rural-अजजा आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांवों का किया दौरा, विस्थापितों का जाना दर्द

jamshedpur rural- महुलिया प्लस टू स्कूल में एसएमसी की बैठक, शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर

jamshedpur police action-उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

jamshedpur narayani seva trust-नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को

jamshedpur rural- हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग प्रदूषण के खिलाफ जनआंदोलन की तैयारी,12 सितंबर से चलेगा हस्ताक्षर अभियान, ग्रामीणों को जोड़कर आंदोलन को व्यापक रूप देने की घोषणा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News