• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-26th-August-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 26 अगस्त 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-26th-August-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 26 अगस्त 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
सिर्फ दिमाग से किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर कही निवेश करें। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको स्वयं अपनी जिंदगी से ज्यादा चाहता होगा। आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की आवश्यकता है, जो ऊंची जगहों पर हों। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही। रक्तचाप के मरीजों को खास ख्याल रखने और दवा-दारू करने की जरूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफी लाभदायक सिद्ध होगा।

वृष राशि
पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं। इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का भय है। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की आवश्यकता है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया तरीका उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नजदीकी से ध्यान देते है। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आज के दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नींद का पूरा आनंद आप ले पाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है।

मिथुन राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। किसी के अनावश्यक हस्तक्षेप के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं उजागर करेंगे। इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

कर्क राशि
आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं। जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते समय अधिक सावधानी बरतें। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते, हर पल के मजे लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।

सिंह राशि
आपका सकारात्मक सोच आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। कोई नया रिश्ता न सिर्फ लंबे समय तक बना रहेगा, बल्कि लाभदायक भी साबित होगा। आपके प्रिय का डांवाडोल चरित्र आपको परेशान कर सकता है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में चीजें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।

कन्या राशि
बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। लेकिन इस काम में आप स्वयं को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएं। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है, जिससे आपको मुनाफा होगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा और परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। काम में मन लगाएं और भावनात्मक बातों से बचें। परेशानियों का डटकर मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन अधिकतर झगड़ों और सेक्स के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके सब कुछ शांत रहने वाला है।

तुला राशि
अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती उन्हें नाराज कर सकती है। स्वयं को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की आवश्यकता है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे। आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ की तरह पिघल जाएगा। लघु व्यवसाय करने वाले इस राशि के जातकों को आज घाटा हो सकता है। हालांकि आपको घबराने की जरुरत नहीं है अगर आपकी मेहनत सही दिशा में है तो आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। लेकिन आज के दिन आप दोनों अधिक-से-अधिक एक-दूसरे के करीब जाना चाहेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। रोमांस के लिहाज से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते कार्यालय में काम तेज गति पकड़ लेगा। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

धनु राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे। सबकी परेशानियों पर ध्यान करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते काबू पाया जा सके। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फोन आएगा। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा।

मकर राशि
आउटडोर गतिविधियां काफी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। दूसरों को खुशियां देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। उन सहकर्मियों का खास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक चीज न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। परेशानियों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको विशेष पहचान दिलाएगी। यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है।

कुंभ राशि
आज आप काम के प्रति काफी गंभीर होंगे, आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे समय में ही कर देंगे, जितना समय आप अक्सर लेते हैं। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद समाप्त कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चीजें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।

मीन राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। जाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त अवसर हैं लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। अगर आप कामकाज के लिए आवश्यकता से ज्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं, कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। आपका जीवनसाथी किसी फरिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776,+919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026

September 4, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
Next Post

tata-steel-establishment-story-टाटा स्टील 26 अगस्त 1907 को स्थापना हुई थी, एक मजबूत नींव, जिम्मेदारी के साथ विकास की यह है गाथा, कैसे 2 करोड़ 31 लाख 75 हजार की मूल पूंजी से शुरू हुई कंपनी, कैसे अब अरबों-खरबों कैसे हो रहा कारोबार जानें

tata-steel-women-of-mettle-टाटा स्टील के वीमेन ऑफ मेटल में आईआईटी पटना की छात्रा ने मारी बाजी, सुषमा और विधि को भी मिला सम्मान, जाने क्या है यह वीमेन ऑफ मेटल

Jharkhand-Minister-Champai-Soren : हमें सत्ता खैरात में नहीं जनसमर्थन से मिली है, अगले 25 सालों तक बनी रहेगी : चंपई सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News