• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-31st-March-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 31 मार्च 2023

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-31st-March-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 31 मार्च 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज अपनी सेहत के चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने व्यवसाय को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। आज के दिन अपने प्रिय से कोई कड़वी बात न कहें। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएंगे। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।

वृष राशि
आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। बहन की शादी की खबर आपके लिए प्रसन्नता का सबब लेकर आयेगी। हालांकि उससे दूर होने का सोच आपको उदास भी कर सकता है। लेकिन आपको भविष्य के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान का पूरा आनंद लेना चाहिए। संहल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।

मिथुन राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पायेंगे। कुल मिलाकर लाभदायक दिन है, लेकिन आप जिसपर आप आंखें बंद करके विश्वास कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का माध्यम साबित होंगी। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। पड़ोसियों का अनावश्यक हस्तक्षेप शादीशुदा जिंदगी में परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मजबूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।

कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में बढ़ोतरी कर सके। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को प्रसन्नता देगी। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन शानदार व्यतीत होगा।

ADVERTISEMENT

सिंह राशि
अपना धैर्य न खोएं, खास तौर पर मुश्किल हालात में। नये समझौते लाभदायक दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं पहुंचायेंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की आवश्यकता है। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ध्यान करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुजार सकते हैं।

कन्या राशि
आज भविष्य के नकारात्मक निर्णय मानसिक अशांति और क्लेश की वजह बनेंगे। आप स्वयं को अकेला पायेंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। दूसरों की सलाह लें। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में बढ़ोतरी कर सके। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतंत्र बनें और अपने निर्णय स्वयं लें। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का उपहार मिल सकता है। आज लाभ हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ सेक्स के लिए होती है, वे गलत हैं, क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।

तुला राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधायेंगी। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएं। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का आनंद ले सकते हैं। साथ में समय गुजारने का यह बढ़िया अवसर है।

वृश्चिक राशि
बेहतर जीवन के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारंपरिक तौर पर निवेश करें। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे अधिक मददगार साबित होगा। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप अपनी छुपी पहचान का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनायेंगे। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

धनु राशि
अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पायेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है।

मकर राशि
बहुत अधिक तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। परिवार के सदस्य कई चीजों की मांग कर सकते हैं। हालांकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। दफ्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअसल आपका शुभचिंतक है। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। हंसी-मजाक के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।

कुंभ राशि
आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई आवश्यक काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आयेगा। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को खराब कर सकते हैं। आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि
आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। आवश्यकता से अधिक खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जायेंगे। आज प्रसन्नचित रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। नये विचारों और आइडिया को जांचने का बेहतरीन समय है। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनायेंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

June 14, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026

June 13, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 12th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 12 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 12th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 12 जून 2026

June 12, 2026
Next Post

jamshedpur administration vs ramnavami akhada late night update - जमशेदपुर में रामनवमी अखाड़ा जुलूस को रोकने का फैसला, अगर अखाड़ा का ट्रेलर छोड़ा नहीं गया तो हो सकता है जमशेदपुर बंद, देर रात हुआ यह फैसला, देखिये - video

Tata steel jwqc - टाटा स्टील के जेडब्ल्यूक्यूसी वार्षिक समारोह में 60 टीमों को मिला सम्मान, टाटा स्टील के एमडी ने कहा-आंतरिक चुनौतियों को मिलकर निबटेंगे, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु ने कहीं यह बात

Tata steel investment - टाटा स्टील के नये निवेश को 3 अप्रैल को हरी झंडी दिखायेंगे मुख्यमंत्री, मानगो डिमना रोड का नये सिरे से होगा सौंदर्यीकरण, सीएसआर के तहत काम करेगा टाटा स्टील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू, आईसीयू, इमरजेंसी, ओटी व वार्डों में पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News