
मेष राशि
शानदार लाईफ के लिए अपना नकारात्मक रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ समय की बर्बादी ही होती है। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको सलाह दे सकता है। हालात को वश में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को अधिक तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना ढंग से हल करने की कोशिश करें। आपके जीवन में पर्दे के पीछे उससे कहीं ज्यादा चल रहा है, जितना आप सोच सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। इस राशि के लोगोंं को आज शराब सिगरेट से दूर रहने की जरुरत है क्योंकि इससे आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफी वक्त गुजारने का मौका मिल सकता है।

वृष राशि
शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे। आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या महत्व है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की आवश्यकता पड़ सकती है और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा लाभ न उठाने दें। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे और आपके लिए अवसर भी होंगे। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

मिथुन राशि
पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही ढ़ंग से इस्तेमाल करें तो वह काफी लाभदायक साबित होगी। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ अवश्य देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। विशेष तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे।

कर्क राशि
भले ही आप उत्साह से लबरेज हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। बच्चे को रोमांचक समाचार ला सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। दूसरों को सहमत करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी लाभ पहुंचाएगी। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

सिंह राशि
खाने-पीने की ऐसी चीजों से परहेज की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक है। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। तनाव का दौर जारी रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जीवन को पूरी शिद्दत से जिएं। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें। आपको बैठकर बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की आवश्यकता है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। संभव है कि आज आपका जीवनसाथी शानदार शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने बहुमूल्य हैं।

कन्या राशि
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आप दूसरों पर कुछ अधिक खर्चा कर सकते हैं। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। दोस्तों से बात करते वक्त शब्दों का प्रयोग अच्छे से करें,, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में टूटने की आशंका हैं। अच्छा दिन है, क्योंकि आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आईटी से जुड़े लोगों को विदेश से बुलावा आ सकता है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ।

तुला राशि
आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। शाम के समय कुछ हंसी-खुशी भरा समय अपने बच्चों के साथ गुजारें। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। अगर आप सही लोगों को अपनी क्षमताएं और प्रतिभा दिखाएंगे, तो जल्दी ही लोगों की निगाहों में आपकी नयी और बेहतर छवि होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।

वृश्चिक राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई शानदार पल लेकर आएगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं। उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि आप दोनों में कितना विश्वास है।

धनु राशि
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आपके जीवनसाथी का सम्पर्क आपका दिन बना देगा। कार्यालय में अपनी गलती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की आवश्यकता है। आपकी वजह से जिसे क्षति हुआ हो, उससे माफी मांगने की आवश्यकता है। याद रखिए कि हर कोई गलती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ ही उन्हें दोहराते हैं। आपको याद रखने की आवश्यकता है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो स्वयं अपनी मदद करता है। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत प्रशंसा करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

मकर राशि
सिर्फ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मजबूत और स्पष्टवादी बनें तथा निर्णय तुरंत लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अंदाज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नजदीकी से ध्यान रखते हैं। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

कुंभ राशि
असुरक्षा व असुविधा के चलते आप असमंजस में फंस सकते हैं। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। उन लोगों के साथ कुछ समय बिताएं, जो आपको चाहते हैं और आपका ख्याल रखते हैं। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं। इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। अलग-अलग व्यवहार के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

मीन राशि
दबी हुई समस्याएं फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आंखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार से भरे पुराने दिन में एक बार फिर जी पाएंगे।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858




