जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) की अधीकृत यूनियन जुस्को श्रमिक यूनियन के चुनाव को लेकर विरोध के बीच चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है. बुधवार यानी 26 अक्टूबर को यूनियन का चुनाव होना है. सारी प्रक्रिया रविवार को पूरी कर ली गयी थी. हालांकि, विपक्ष इसके विरोध में धरना दिया था, लेकिन मैनेजमेंट का साथ मिलने की वजह से विपक्ष धाराशायी हो चुका है. इस कारण सत्ता पक्ष के रघुनाथ पांडेय चुनाव करा रहे है. 26 अक्टूबर बुधवार को सुबह से मतदान टाटा स्टील यूआइएसएल के ऑफिस में होगा. इस चुनाव को संपादित कराने के लिए चुनाव पदाधिकारी सीएस झा के स्तर पर काम चल र हा है. 26 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक जुस्को कार्यालय में चुनाव होगा. इसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना 26 अक्टूबर को होगा. इसमें पदाधिकारी और कमेटी मेंबर के लिए मतदान होगा.






