• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-monday-30th-may-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 30 मई 2022

horoscope-know-your-day-monday-30th-may-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 30 मई 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी, लेकिन काम का बोझ आपकी क्रोध की वजह बन सकता है। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं। आपका काम दरकिनार हो सकता है। क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत अवश्य रंग लाएगी। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष राशि
पेचीदा हालात में फंसने पर घबराएं नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी स्वादिष्ट बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियां आपको खुशियों की सही पहचान बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। अचानक आए खर्चें आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ध्यान रखते हैं। उनके साथ अच्छा समय बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। अगर आप अपने दिमाग के दरवाजे खुले रखें, तो कई उम्दा मौके आपको मिल सकते हैं। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी अनुभव करेंगे। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी हसीन कभी नहीं रही।

मिथुन राशि
भीड़भाड़ भरे क्षेत्र में यात्रा करते समय रक्तचाप के रोगियों को अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। बच्चें आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे योजना पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। आज आप खुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। रोमानी गाने, महकती मोमबत्तियां, स्वादिष्ट भोजन और पेय, यह दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है।

कर्क राशि
असुरक्षा की भावना के चलते आप असमंजस में फंस सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ंग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। नकारात्मक व्यवहार के बावजूद आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएं तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। काम के लिए समर्पित पेशेवर लोग धन और कैरियर के मोर्चे पर लाभ में रहेंगे। वक्त की नजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।

सिंह राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था। उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुजारें। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।

कन्या राशि
आज परिवार के इलाज से जुड़े खर्चें में बढ़ोतरी को नकारा नहीं जा सकता है। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

तुला राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका समय आपके अनुकूल हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। जेवर और एंटीक में निवेश लाभदायक रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को आमांत्रित करें। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस तरो ताजगी लाएगा और आपको प्रसन्नचित रखेगा। नए कामों को पूरा करने में महिला सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आपको प्रसन्न करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी सकारात्मक प्रयास कर सकता
है।

वृश्चिक राशि
आज अपनी सेहत को ध्यान में रखकर क्रोधित होने से बचें। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालांकि आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। अपनी बातों पर कंट्रोल रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के माध्यम से ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ध्यान रखते हैं। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के योग्य बनाता है। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों, अगर आप अपनी जुबां पर कंट्रोल नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

धनु राशि
आज लम्बी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी लाभदायक रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था। आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहां से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। आज लाभ हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की जिंदगी में आपकी कितनी अहमियत है।

मकर राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आज आप काफी धन अर्जित कर सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। पारिवारिक मोर्चे पर चीजें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे और आपके लिए काफी अवसर भी होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और उन्नति साफ नजर आ रही है। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें, जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

कुंभ राशि
किसी ऊंचे और खास इंसान से मिलते समय घबराएं नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही आवश्यक है, जितना काम-धंधे के लिए धन। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। दफ्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। आपके सिर्फ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन के संतुलन को बिगाड़ सकता है।

मीन राशि
आज खेल-कूद में हिस्सा लेने की आवश्यकता है, क्योंकि जीवन जीने की चाह इसी में समाहित है। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब देगा। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आपको अपनी ओर से सबसे बेहतर तरीके से बर्ताव करने की आवश्यकता है, क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज हो सकता है। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें, क्योंकि इसके लिए आपकी काफी प्रशंसा होगी। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। आप जीवनसाथी के प्रति संवेदनशील बनें।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026

September 4, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
Next Post

jamshedpur-Suicide : कपाली में खड़गपुर से मौसी के घर आई युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

tata-workers-union-story-टाटा वर्कर्स यूनियन का 100 साल पुराना बरगद पेड़ धराशायी, क्या यह यूनियन के दम तोड़ते विपक्ष की राजनीति का द्योतक है, जानिए क्या है इस बरगद के पेड़ से जुड़ी विपक्ष का राजनीतिक इतिहास

tata-cummins-union-election-टाटा कमिंस यूनियन चुनाव में 19 कमिटी मेंबर जीते, देखे सूची, एक सप्ताह में होगा पदाधिकारियो की घोषणा, विधायक अनूप सिंह बोले-चुनाव असंवैधानिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News