• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 3, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Monday-3rd-October-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 3 अक्टूबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Monday-3rd-October-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 3 अक्टूबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
बहुत अधिक खाने से बचें और अपने वजन पर नजर रखें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाकई बहुत गहरा है। जो नए संपर्क आप आज बनाएंगे, वे आपके कैरियर को एक नयी तेजी देंगे। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

वृष राशि
अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं। आत्मविश्वास की कमी को स्वयं पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी उन्नति में भी बाधा उत्पन्न करेगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएं। यह आपको और आपके परिवार को खुशी और दिली सुकून देगा। अपने प्रिय की अनावश्यक भावनात्मक मांगों के सामने सहमत न हों। कैरियर के हिसाब से शुरू किया सफर कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाजत अवश्य ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।

मिथुन राशि
आज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। नये रोमांस की संभावना प्रबल है, प्रेम का फूल आपकी जीवन में जल्दी ही खिल सकता है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। आपको याद रखने की आवश्यकता है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो स्वयं अपनी मदद करता है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

कर्क राशि
आज अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ को बढ़ा सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ शानदार समय ब्यतीत होगा। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं। इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो क्रोध में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं। उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पाएंगे। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर अनावश्यक हंगामा करेंगे। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई मशविरा ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया करवट ले सकता है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है।

कन्या राशि
गलत हालात में फंसने पर घबराएं नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी स्वादिष्ट बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियां आपको खुशियों की सही मूल्य बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। आज आपको भूमि, रियल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक्त आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फोन आपका दिन बना देगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय लाभदायक रहेगा। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है।

तुला राशि
किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपका मन प्रसन्न कर देगा। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम न करें, जिससे आपको आर्थिक हानि हो। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख करते मालूम होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

वृश्चिक राशि
दोस्त आपका परिचय किसी खास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को आवश्यकता से अधिक गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप कैरियर में नए दरवाजे खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है।

धनु राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है, उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। जिन्हें भावनात्मक संबल की आवश्यकता है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। दूसरे आपसे काफी अधिक समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का नजायज फायदा न उठाएं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक साबित होगी। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

मकर राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे। आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। आज आपको दूसरों की आवश्यकताओं पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालांकि बच्चों को अधिक छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। आप जी तोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है। रोमानी व प्यार से भरा जहाँ सिर्फ आप और आपका जीवनसाथी साथ हों।

कुंभ राशि
कामकाम में आपकी तेजी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। अपनी दीवानगी को वश में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले लेकिन दिन के अंत तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।

मीन राशि
अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपकी रुढ़िवादी सोच/ पुराने ख्याल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में आगे कई बाधाएं खड़ी कर सकते हैं। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। पढ़ाई की कीमत पर घर से अधिक देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के क्रोध का शिकार बना सकता है। कैरियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को प्रसन्न करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना आवश्यक है। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फोन आपका दिन बना देगा। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। आप शादीशुदा जिंदगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीजें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 1st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 1st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 सितंबर 2026

September 1, 2026
Next Post
jamshedpur-murder-टेल्को सबुज कल्याण संघ में परिवार के साथ घुम रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 12 दिनों पहले जेल से छूटा था, पुलिस के कड़े पहरे के बीच अपराधियों ने हत्याकर सनसनी फैलायी

jamshedpur-murder-टेल्को सबुज कल्याण संघ में परिवार के साथ घुम रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 12 दिनों पहले जेल से छूटा था, पुलिस के कड़े पहरे के बीच अपराधियों ने हत्याकर सनसनी फैलायी

jamshedpur-telco-murder-टेल्को के रंजीत हत्याकांड में गैंगवार के अलावा अन्य एंगल पर भी जांच, पत्नी से भी पुलिस ने की पूछताछ, बेटी को अपराधी ले जाने लगे तो उनको रोकने पर रंजीत पर चलायी गयी ताबड़तोड़ गोलियां, जानिये जमशेदपुर सिटी एसपी हत्या को लेकर क्या कह रहे है-देखिये-video

jamshedpur-telco-murder-टेल्को के रंजीत हत्याकांड में गैंगवार के अलावा अन्य एंगल पर भी जांच, पत्नी से भी पुलिस ने की पूछताछ, बेटी को अपराधी ले जाने लगे तो उनको रोकने पर रंजीत पर चलायी गयी ताबड़तोड़ गोलियां, जानिये जमशेदपुर सिटी एसपी हत्या को लेकर क्या कह रहे है-देखिये-video

jamshedpur-police-success-परसुडीह पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस के साथ आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, देखिये-video

jamshedpur-police-success-परसुडीह पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस के साथ आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, देखिये-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News