आदित्यपुर : आदित्यपुर के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क के सामने के 4 दुकानों में चोरों ने बीती रात करीब 2 हजार रुपये नकदी और सामानों की चोरी की. वहीं करीब 10 हजार रुपए के खाने पीने के सामान चुराए हैं. चोरों ने चोरी करने के बाद प्रभात पार्क के अंदर चोरी गए सामानों के कुछ अंश छोड़ कर गए जिसे दुकानदारों ने बरामद कर पुलिस को इसकी सूचना दी है. मौके पर गरीब दुकानदारों का हाल जानने पार्षद नीतू शर्मा भी पहुंची और थाना प्रभारी को इस चोरी की घटना की जांच कर चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा है. बता दें कि नशेड़ियों की करतूत से आदित्यपुर के लोग परेशान हैं. आये दिन छोटी मोटी चोरी की घटना प्रतिदिन हो रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं पुलिस चोरों के आगे बेबस नजर आ रही है. जबकि चोर चोरी कर पुलिस को चुनौती दे रही है. पार्क के सामने फल दुकान चलाने वाले अंजन कुमार ने बताया कि उसके दुकान का 2 ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के फल चुरा ले गए हैं. वहीं गल्ले में पड़ी करीब 1200 रुपये भी चोरी हुए हैं. उनके दुकान का कुछ बर्बाद किया हुआ फल, इन्वर्टर और टूटे ताले प्रभात पार्क में मिले हैं. वहीं चाय नाश्ता के दुकानदार रामानुज कुमार ने बताया कि उनका ताला तोड़कर 400 रुपये नकदी चुरा लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
भुजा दुकानदार रंजन कुमार ने बताया कि उनके भुजा दुकान का एक ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है, दूसरा ताला चोर नहीं तोड़ पाया है. जबकि चाय, अंडे की दुकान चलाने वाली कलावती सिंह ने बताया कि उनके दुकान में चोर छत को तोड़कर घुसा है और करीब 1000 रुपये नकद समेत 2 हजार रुपए के सामान चुरा ले गए हैं. चोरों ने नकदी की चोरी कर खाने पीने की सामग्री को बर्बाद किया है. सभी प्रभावित दुकानदार सुबह 8 बजे शिकायत करने थाना पहुंचे तो थाना प्रभारी ने दिन में 11 बजे दुकानों का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.





