• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 12, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 27th April 2024- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन शनिवार 27 अप्रैल 2024

Horoscope Know Your Day Saturday 27th April 2024- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन शनिवार 27 अप्रैल 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपके पास अपनी स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए उचित समय होगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की आवश्यकता है, क्योंकि कल बहुत देर हो जायेगी। स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। रोमानी गाने, महकती धूपबत्तियां, स्वादिष्ट भोजन और पेय, यह दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है।

वृष राशि
शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफी संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी खुबसूरती महसूस करें। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीके से करें, कार्यालय की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आयेगी।

मिथुन राशि
बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी, लेकिन इस काम में आप खुद को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएं। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर लाभ दिलायेगा। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ, दोनों आपस में खोए हुए, कुछ ऐसा मिजाज रहेगा आपका आज। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की महत्व कितनी हे।

कर्क राशि
आप अपने काम पर एकाग्रता बरकरार रखने में परेशानी महसूस करेंगे, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक्त ले सकता है। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोंदिमाग पर छा सकता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा।

सिंह राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी खुबसूरती महसूस करें। दफ्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ, यही खास है आज।

कन्या राशि
बच्चों के साथ आप सुकून पायेंगे। बच्चों की यह क्षमता कुदरती है और न केवल आपके परिवार के बच्चों में, बल्कि हर बच्चे में यह गुण होता है। वे आपको सुकून और राहत दे सकते हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फायदा उठाने की कोशिश करें। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुजार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

तुला राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की गलती न करें। अपनी जिंदगी और सेहत का सम्मान करें। आपके घर से जुड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। आज ऑफिस में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपका कोई खास ही आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिसकी वजह से आप दिनभर परेशान रह सकते हैं। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

वृश्चिक राशि
दांत का दर्द या पेट की परेशानी आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। काम-काज में आवश्यकता से अधिक तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन अधिक देर के लिए नहीं होगी। वेब डिजाइनर्स के लिए बेहतरीन दिन है। पूरी एकाग्रता से काम करें, क्योंकि आज आप चमक सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। आपकी बीती जिंदगी का कोई राज आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।

ADVERTISEMENT

धनु राशि
जीवनसाथी की सेहत को ठीक तरह से ध्यान दिए जाने और देखभाल की आवश्यकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया समय है। आपके प्रिय का डांवाडोल मिजाज आपको परेशान कर सकता है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है।

मकर राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचायेगा। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। काम-काज में जरूरत से ज्यादा तनाव के चलते परिवार की आवश्यकताओं और इच्छाओं को दरकिनार न करें। फूल देकर अपने प्यार का इजहार करें। लगता है कि आपके वरिष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। इस हिसाब से आज का दिन आपके लिए बहुत मजेदार रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

कुंभ राशि
आज संभव है कि आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया है, जिनका मूल्य आगे चलकर बढ़ सकती है। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा स्वयं आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पायेंगे। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है।

मीन राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका समय हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों अगर आप अपनी जुबां पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जायेगा। आपके जीवनसाथी का नकारात्मक व्यवहार दिन भर आपको परेशान कर सकता है।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 12th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 12 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 12th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 12 जुलाई 2026

July 12, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 11th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 11 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 11th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 11 जुलाई 2026

July 11, 2026
Horoscope Know Your Day friday 10th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 10 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day friday 10th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 10 जुलाई 2026

July 10, 2026
Next Post
Horoscope know Your Day Sunday 28th April 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 28 अप्रैल 2024

Horoscope know Your Day Sunday 28th April 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 28 अप्रैल 2024

jamshedpur central jail late night raid : घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात छापा, एसडीओ और सिटी एसपी ने की छापामारी

jamshedpur central jail late night raid : घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात छापा, एसडीओ और सिटी एसपी ने की छापामारी

Horoscope Know Your Day Monday 29th April 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 29 अप्रैल 2024

Horoscope Know Your Day Monday 29th April 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 29 अप्रैल 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur ssp on surprise inspection : एसएसपी ने किया घाटशिला और गालूडीह थानों का औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश

Jamshedpur paryavaran pahal : पर्यावरण पहल की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

Jamshedpur bjp demands : परसुडीह क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर भाजपा का आक्रोश, थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर अपराधियों पर अंकुश लगाने की मांग

Jamshedpur the zha excellence award ceremony : टेल्को में दि जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी आयोजित, क्षेत्र के जैक, सीबीएसई व आइसीएसई के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Jamshedpur mithila sanskritik parishad agm : मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा, परिषद् का चुनाव 2 अगस्त को कराने की हुई घोषणा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur ssp on surprise inspection : एसएसपी ने किया घाटशिला और गालूडीह थानों का औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश

Jamshedpur paryavaran pahal : पर्यावरण पहल की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

Jamshedpur bjp demands : परसुडीह क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर भाजपा का आक्रोश, थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर अपराधियों पर अंकुश लगाने की मांग

Jamshedpur the zha excellence award ceremony : टेल्को में दि जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी आयोजित, क्षेत्र के जैक, सीबीएसई व आइसीएसई के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Jamshedpur mithila sanskritik parishad agm : मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा, परिषद् का चुनाव 2 अगस्त को कराने की हुई घोषणा

Jamshedpur jmm awareness camp : झामुमो की ओर से सोनारी में जागरूकता सह त्वरित समाधान शिविर आयोजित, आम लोगों को एसआइआर में की बारीकियों की दी गई जानकारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News