• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 27, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-saturday-6th-august-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 6 अगस्त 2022

horoscope-know-your-day-saturday-6th-august-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 6 अगस्त 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपके भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में बढ़ोतरी कीजिए। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। नया रूप-रंग, नये कपड़े-लत्ते, नये यार-दोस्त आज का दिन विशेष बनाएंगे। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिंदगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। आज के दिन रिश्तेदारों से भेंट करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।

वृष राशि
आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएं। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। बच्चे कोई दिल खुश करने वाली खबर ला सकते हैं। आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ की तरह पिघल जाएगा। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें, जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के हिसाब से कुछ खुबसूरत परिवर्तन हो सकता है। खुशी आपके अंदर ही छुपी है। आज बस आपको अपने अंदर झांकने की जरुरत है।

मिथुन राशि
आज ध्यान और योग आपको शारीरिक लाभ पहुंचाएंगे। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आपकी मुलाकात एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख्याल है और जो आपको समझता भी है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है। आज आपके जोशीले अंदाज से आपके सहकर्मी आपसे आकर्षित हो सकते हैं।

कर्क राशि
सिर्फ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मजबूत और स्पष्टवादी बनें तथा फैसले जल्द लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। प्यार, नजदीकी, मस्ती-मजा, जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा। दोस्त अकेलापन दूर करने के सबसे अच्छे माध्यमों में से एक हैं। दोस्तों के साथ समय बिताकर आज के दिन आप बेहतरीन चीज में समय निवेश कर सकते हैं।

सिंह राशि
आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराजगी की केंद्र बना सकती है। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीजें संभाल लेंगे। छात्र जिस विषय में कमजोर हैं उस विषय के बारे में आज अपने गुरु से बात कर सकते हैं। गुरु की सलाह आपको उस विषय की जटिलताओं को समझने में सहायक होगी।

कन्या राशि
किसी दोस्त की ज्योतिषीय सलाह आपकी सेहत के लिए काफी उपयोगी रहेगी। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। दिल की बातों को जुबां पर लाना भी जरुरी है इससे प्यार में नयापन आता है।

तुला राशि
आपको अपनी सेहत के प्रति अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, विशेष तौर पर रक्तचाप के मरीजों को। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। कोई नया रिश्ता न सिर्फ लंबे समय तक बना रहेगा, बल्कि लाभदायक भी साबित होगा। आपके प्रेम की राह एक नया मोड़ ले सकती है। आज आपको पता चलेगा कि फ़िजा़ओं में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेगे। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे। आज पानी की जीवन में क्या कीमत है इसके बारे में आप घर के छोटों को लेक्चर दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। व्यापार में आज अच्छा खासा मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने व्यवसाय को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर चीजें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में स्वयं को फंसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको जरूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की। आज आप ऑफिस के कामों को इतनी तेजी से निपटाएंगे कि आपके सहकर्मी आपको देखते ही रह जाएंगे।

धनु राशि
शानदार दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा लाभ देंगे। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको प्रसन्नता दे सकता है। आपके प्रेम की राह एक खुबसूरत मोड़ ले सकती है। आज आपको पता चलेगा कि फिजाओं में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें। आपका संंगी आज आपके लिए घर पर कोई सरप्राइज डिश बना सकता है। जिससे आपके दिन की थकान मिट जाएगी।

मकर राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बिना बताये आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और प्रसन्नता भी। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराजगी की केंद्र बना सकती है। आपके प्रिय जीवनसाथी क फोन आपका दिन बना देगा। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए फरिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे। जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।

कुंभ राशि
आज खेल-कूद में हिस्सा लेने की आवश्यकता है, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। शाम के समय अचानक मिली कोई अच्छी खबर पूरे परिवार की प्रसन्नता और जबरदस्त उत्साह की वजह साबित होगी। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है, क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवनसाथी मिलने वाला है। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे। लोगों से दूरी बनाना कई बार जरुरी होता है लेकिन उन लोगों से दूरी न बनाएं जो आपके शुभचिंतक हैं।

मीन राशि
जीवन की खुबसूरत आयामों को दिल से एहसास करने के लिए दिमाग के दरवाजे खोलने होंगे। जिससे चीजों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग के दरवाजे खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला कदम है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक्त अधिक सावधानी बरतें। हर रोज प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कुछ नहीं। किराने की खरीदारी को लेकर जीवनसाथी से तकरार मुमकिन है। यह दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने खर्चों पर थोड़ी नजर रखें।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026

August 26, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 25th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 25 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 25th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 25 अगस्त 2026

August 25, 2026
Next Post

tata-workers-union-टाटा वर्कर्स यूनियन कांवरिया संघ के भजन संध्या में टाटा स्टील के एमडी से लेकर आम कर्मचारी तक जुटे, 10 हजार लोगों ने भजनों में देर रात तक लगाते रहे गोते

Jamshedpur-Dhatkidih-Firing-Case : धातकीडीह में कांग्रेस नेता पर फायरिंग के मामले में पुलिस नशेड़ी गैंग के लीडर सलमान समेत 2 को भेजा जेल-Video

Jamshedpur-Dhatkidih-Firing-Case : धातकीडीह में कांग्रेस नेता पर फायरिंग के मामले में पुलिस नशेड़ी गैंग के लीडर सलमान समेत 2 को भेजा जेल-Video

Jamshedpur-Sonari-Tinku-Murder-Case-सोनारी के टिंकू हत्याकांड में पांच और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, देसी कट्टा, पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद-Video

Jamshedpur-Sonari-Tinku-Murder-Case-सोनारी के टिंकू हत्याकांड में पांच और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, देसी कट्टा, पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद-Video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur suspected suicide- आदित्यपुर में फ्लैट से गिर कर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या तफ्तीश में जुटी पुलिस

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

Tata workers union office bearers meeting : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता का विवाद के बीच अध्यक्ष ने की अहम मीटिंग, ऑफिस बियररों ने वेज रिवीजन की समस्या दूर करने और बोनस को बेहतर करने के लिए बनाया अध्यक्ष पर दबाव

Tata steel wage revision revolt : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता को लेकर परेशानियों और विवाद बढ़ा, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल टीएंडडी के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा

tata workers union opposition attack : टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्ष के नेता अरविंद पांडेय का बड़ा हमला, अध्यक्ष और समर्थकों को वेज रिवीजन पर घेरा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur suspected suicide- आदित्यपुर में फ्लैट से गिर कर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या तफ्तीश में जुटी पुलिस

Tata workers union office bearers meeting : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता का विवाद के बीच अध्यक्ष ने की अहम मीटिंग, ऑफिस बियररों ने वेज रिवीजन की समस्या दूर करने और बोनस को बेहतर करने के लिए बनाया अध्यक्ष पर दबाव

Tata steel wage revision revolt : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता को लेकर परेशानियों और विवाद बढ़ा, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल टीएंडडी के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा

tata workers union opposition attack : टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्ष के नेता अरविंद पांडेय का बड़ा हमला, अध्यक्ष और समर्थकों को वेज रिवीजन पर घेरा

Jamshedpur julus – e – mohammadi : ईद मिलादुन्नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत हर इंसान के लिए बेहतरीन नमूना

Tata steel raw material division : टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल डिवीजन ने आयोजित किया त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक, कई बदलावों पर चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News