जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थानांतर्गत अजय शाह उर्फ टिंकू हत्याकांड में पुलिस ने पांच और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सारे लोग जेल जा चुके है. इससे पूर्व पुलिस इस मामले में संलिप्त चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर चुकी है. विदित हो की पिछले 29 जुलाई को सोनारी में अजय शाह उर्फ टिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में जमशेदपुर के एसएसपी के निर्देश पर विभिन्न टीमों का गठन कर अनुसंधान आरंभ किया गया. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
इस मामले में अब तक कुल 9 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अपराधकर्मियों के पास से दो पिस्टल, दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, मैगजीन व दो मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली गयी है. शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपियों में जुगसलाई नियर पांडेय कॉलोनी सफीगंज मोहल्ला निवासी सन्नी सिंह, आदित्यपुर मांझी टोला निवासी रोहित मिश्रा, जुगसलाई गौशाला नाला रोड निवासी संजीव मिश्रा उर्फ भोलू, मानगो गौड़ बस्ती निवासी टुनटुन यादव और टकलू लोहार को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 7.65 एमएम का एक पिस्टल, जिसके मैगजीन में दो गोली लोडेड, प्वाइंट 315 बोर का एक देशी कट्टा, जिसमे एक 315 बोर का गोली लोडेड, 315 बोर का एक देशी कटटा, जिसमे एक 315 बोर का गोली लोडेड, 7.65 एमएम का एक पिस्टल जिसके मैगजीन में दो गोली लोडेड, 315 बोर का दो गोली के साथ साथ दो गाड़ी हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस (काला एवं सिल्वर रंग का), रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CP-7734 और लाल काला रंग का प्लसर मोटरसाईकिल, रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CJ-4019 को जब्त किया गया है.






