
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बेली बोधनवाला घाट के पास सौकित उर्फ किट्टू पर चापड़ से हमला करने के मामले में फरार आरोपी सुमित नाग को पुलिस ने हथियार के साथ धर दबोचा है. उसकी गिरफ्तारी उसके आवास से की गयी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुमित अपने घर आया हुआ है. इसके आधार पर पुलिस की एक टीम ने उसके घर पर छापेमारी की और उसको गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस ने सुमित के घर की तलाशी ली तो उसके घर से एक पिस्तौल और कुछ गोलियां भी बरामद की गई. उसके बाद सुमित को थाने में लाकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की है. घटना 5 सितंबर की है जब बिष्टुपुर के बेली बोधनवाला घाट के पास सौकित सिंह उर्फ किट्टू पर चापड़ से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. घायल युवक को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती किया गया था. पुलिस इस मामले के आरोपी राजकुमार सिंह, अखिलेश सिंह, अमन मिश्रा, आदित्य झा और सतवीर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं घटना के आरोपियों में शामिल लालू सिंह और रोहित सिंह उर्फ गोलू ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था. इस मामले में यह आरोपी ही फरार चल रहा था, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है .







