• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
19 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 21st november 2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 21 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Thursday 21st november 2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 21 नवंबर 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने कार्यस्थल से जल्दी निकलने की कोशिश करें। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फिल्म देखना आपको आत्मिक शांति देगा और प्रसन्नचित बनाए रखेगा। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। आप अपने मातहतों से नाराज हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

वृष राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, इससे आपको धन लाभ हो सकता है। औरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलायेंगी। अपने प्रिय की पुरानी बातों को क्षमा करके आप अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। थोड़ा-सा मोलभाव और चतुरता काफी लाभ पहुंचा सकती है। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत शानदार है।

मिथुन राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका समम हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आवश्यकता से अधिक खर्च करने और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। प्रेम की प्रसन्नता अनुभव करने के लिए आप किसी नये व्यक्ति से मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी भेंट हो सकती है। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

कर्क राशि
बेहतर जिंदगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप लेगा और धन आपकी ओर आयेगा। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी अनावश्यक मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की आवश्यकता है। सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए कदम निश्चित तौर पर लाभ देंगे। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेंगे। काफी वक्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शांत दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो, सिर्फ प्यार हो।

सिंह राशि
ध्यान और आत्म-चिंतन लाभदायक सिद्ध होगा। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। दोपहर के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को शानदार बना देगी। आप अपने सुनहरे दिनों को याद करके पुरानी यादों में डूब जायेंगे। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते कार्यालय में काम तेज रफ़्तार पकड़ लेगा। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

कन्या राशि
आपकी जी तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग मनचाहा परिणाम देने में सफल रहेंगे। लेकिन प्रगति की रफ्तार बनाएं रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है। इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है, लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर अधिक ध्यान देंगे और जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ्तर में काम तेज गति पकड़ लेगा। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पायेंगें। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

तुला राशि
आज आप स्वयं को सुकून में और जीवन का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पायेंगे। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आयेगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का आनंद चखते रहें। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और निर्णय करने में आपको खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आपका जीवनसाथी किसी खुबसूरत सरप्राइज से आपका दिन बना सकता है।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य का ख्याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं, या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आज आपको दूसरों की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हालांकि बच्चों को अधिक छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। अगर आप थोड़ी देर अनुभवी लोगों की संगत में गुजारेंगे, तो आपको काफी ज्ञान मिलेगा। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत प्रशंसा करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

धनु राशि
ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत अवश्य रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा।

मकर राशि
आज अधिकांश चीजें आपके मन के अनुसार होंगी। आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया है, जिनके मूल्य आगे चलकर बढ़ सकती है। आपको अपने रोजमर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। हर रोज प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। तरोताजगी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की जरूरत है। आज खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। जीवनसाथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।

कुंभ राशि
भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। किसी की प्यार में सफलता मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको दूसरों से आगे रखने में मदद करेगा। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है। जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा।

मीन राशि
जीवन की बेहतरीन चीजों को दिल की गहराइयों से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग के दरवाजे खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला कदम है। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे। आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या महत्व है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। आपकी परेशानी आपके लिए अच्छी खासी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। आपकी सफलता में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में क्यों न हों। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026

October 22, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026

October 21, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 20th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 20th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 अक्टूबर 2026

October 20, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Friday 22nd november 2024- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 22 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Friday 22nd november 2024- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 22 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Saturday 23rd november 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 23 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Saturday 23rd november 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 23 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Sunday 24th november 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 24 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Sunday 24th november 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 24 नवंबर 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

Jamshedpur gathering of devotees : साकची गोलचक्कर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सांसद विद्युत वरण महतो ने मां दुर्गा के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद, कहा- विकसित भारत का सपना साकार होने की दिशा में अग्रसर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News