
मेष राशि- आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। पार्टनरशिप वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। प्यार का भरपूर आनंद मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा में बढ़त के लिए व्यवसायियों को नई योजनाओं और रणनीतियों पर काम करने की आवश्यकता है। शहर से बाहर यात्रा अधिक आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के हिसाब से लाभदायक साबित होगी। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवनसाथी, इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

वृष राशि- किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालांकि आपके खर्चें बढ़ सकते हैं। जो लोग आपके नजदीकी हैं, वे आपका नजायज फायदा उठा सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी प्रसन्नता की वजह साबित होगा। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फरिश्ता है। उनपर ध्यान करें, यह बात आपको खुद-ब-खुद दिख जाएगी।

मिथुन राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज होंगे। आज आप जो भी काम करेंगे उसे आप उससे आधे समय में ही कर देंगे, जितना समय आप अक्सर लेते हैं। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है, आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी खुशियां पाएंगे। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

कर्क राशि
अपने जीवनसाथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। एक-दूसरे को फिर से भली-भांति जानने के लिए थोड़ा और समय एक-दूसरे के साथ बिताएं और स्वयं की स्नेही जोड़े की छवि को आधार दें। आपके बच्चे भी घर में प्रसन्नता और सुकून के माहौल को अनुभव कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में अधिक खुलापन और आजादी देखने को मिलेगी। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन मंगलमय कर देंगे। आज आप यह समझ सकते हैं कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं?आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा।

सिंह राशि
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का आनंद चखते रहें। आज आप नए प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लेकर आएगा। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे।

कन्या राशि- व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, हालांकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। अटके घरेलू कामों को अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करने की व्यवस्था करें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। ऋण लाभ के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है।जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। लेकिन अंत सब ठीक हो जाएगा।

तुला राशि- दोस्त आपका परिचय किसी विशेष इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम न करें। जिससे आपको आर्थिक हानि हो। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज की दवा है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप दुनिया में खुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।

वृश्चिक राशि- सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज व्यतित कर सकते हैं।

धनु राशि- मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। आपका प्रिय आज आपको बड़ी खुबसूरती से कुछ खास करके चौंका सकता है। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक जबरदस्त है। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी किसी खुबसूरत सरप्राइज से आपका दिन बना सकता है।

मकर राशि- आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में बढ़ोतरी कर सके। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। रोमांस के लिहाज से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।

कुंभ राशि- आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। बिना बताये आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है। जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और खुशी भी। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से भरपूर कर देगा। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। परेशानियों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको विशेष पहचान दिलाएगी। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन खुशगवार गुजरेगा।

मीन राशि
आज दोस्तों की सहायता से आर्थिक समस्याओं का समाधान हो जाएगा। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।घर के माहौल की वजह से आप थोड़े उदास हो सकते हैं। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की आवश्यकता है। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज या खबर दे सकता है। लम्बे समय से फंसी हुई परेशानियों को जल्द ही हल करने की जरूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी, इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858




