जमशेदपुर : टाटा स्टील कि अनुशंगी कंपनी टीएसपीडीएल कर्मचारियों के बोनस को लेकर प्रबंधन की गुरुवार को वार्ता बुलाई गई है. वार्ता में कंपनी के सीएचआरओ करण लखानी शामिल होंगे. वही यूनियन की तरफ से सभी पदाधिकारियों को वार्ता में आमंत्रित किया गया है. ज्ञात हो कि कंपनी के सीएचआरओ करण लखानी के साथ यूनियन पदाधिकारियों की यह पहली बैठक होगी. टीएसपीडीएल में पिछले साल कर्मचारियों को 15.3 फीसदी बोनस मिला था. यहां हुए बोनस समझौता जमशेदपुर टीएसपीडीएल के साथ ही बारा प्लांट, कोलकाता, कलिंगानगर, फरीदाबाद, पंतनगर, चेन्नई और टाडा यूनिट के कर्मचारियों के लिए भी लागू होता है. पिछले साल के समझौते के अनुसार बोनस की अधिकतम राशि 79746 रूपए और न्यूनतम 45682 रूपए थी. बोनस समझौता का लाभ कंपनी के लगभग 600 कर्मियों को मिला था, जिसमें जमशेदपुर के 300 कर्मचारी है. (नीचे भी पढ़ें)
इस वर्ष 20% के साथ उपहार की भी उम्मीद
कंपनी का मुनाफा करीब 2 गुना हो जाने और कंपनी का यह 25 वर्ष पूरा हो जाने पर सभी को उम्मीद है की 20% बोनस के साथ कुछ गिफ्ट भी इस बार कर्मचारियों को मिलेगा.
आंकड़ा पिछले वर्ष का
कुल बोनस प्रतिशत – 15.3%
कुल बोनस राशी- 2 करोड़ 20 लाख
न्यूनतम राशि-37671
अधिकतम राशि-68174






