• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, November 3, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-tuesday-26th-april-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 26 अप्रैल 2022

April 25, 2022
in राशिफल
0
horoscope-know-your-day-tuesday-26th-april-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 26 अप्रैल 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज दोस्त की बेरुखी आपको अंदर से झकझोर कर रख देगी। लेकिन इससे निबटने के लिए आपको शांत रहना ही अवश्यक है। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आयेगी। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं, साथ ही अपने साथी को अपने विचार समझाने में भी तकलीफ महसूस होगी। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

वृष राशि
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। नाती-पोतों से आज काफी खुशी मिल सकती है। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं। उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पाएंगे। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। आप शादीशुदा जिंदगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिया पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीजें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

मिथुन राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आंखें बंद करके यकीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपको अपने प्रिय को खुद के हालात समझाने में दिक्कत महसूस होगी। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

कर्क राशि
मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते समय आपको हिम्मत और मजबूती दिखाने की जरूरत है। सकारात्मक रवैया के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। बच्चे को अपनी उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। हालांकि किसी चमत्कार की उम्मीद न करें। आपका प्रोत्साहन निश्चित तौर पर बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ायेगा। आज आप हर तरफ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। बहादुरी भरे कदम और निर्णय आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे।

सिंह राशि
दिन फायदेमंद साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम खुबसूरत तोहफों और फूलों से भरपूर रहेगी। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। समय का सदुपयोग करना सीखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

कन्या राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की आवश्यकता है। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे, आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या महत्व है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। आपका जीवनसाथी किसी खुबसूरत उपहार से आपका दिन बना सकता है।

तुला राशि
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक या कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन अंत में सब ठीक हो जाएगा।

वृश्चिक राशि
आपका सकारात्मक व्यवहार आपके आस पास के लोगों को प्रभावित करेगा। उधार मांगने वाले लोगों को नजरंदाज करें। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

मकर राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। प्यार-मोहब्बत की हिसाब से बेहतरीन दिन है। प्यार का मजा चखते रहें। व्यवसायिक तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।

कुंभ राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आपकी प्रसन्नचित व्यवहार ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। पैसे की आवश्यकता को आप अच्छे से जानते हैं, इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। आप इस दिन को अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के अवसर को आज यूं ही न गवाएं तो। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह प्रतिष्ठा और पहचान मिलेगी। जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है। जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें।

मीन राशि
आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को स्वयं पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी समय से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ हो सकता है। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे। उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते, हर पल के आनंद लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।

प्रस्तुत : ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
स्मपर्क : +919431339858, +919508347716

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Tuesday 3rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 3rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 नवंबर 2026

November 2, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 2nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 2 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 2nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 2 नवंबर 2026

November 2, 2026
Horoscope Know Your Day sunday 1st november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 1 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 1st november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 1 नवंबर 2026

November 1, 2026
Next Post

tata-steel-registered-relations-टाटा स्टील के रजिस्टर्ड रिलेशंस और निबंधित महिलाएं टाटा स्टील जेनरल ऑफिस गेट पहुंची, महिलाओं की चेतावनी, मैनेजमेंट और यूनियन दो दिनों में फैसला लें नहीं तो करेंगे भूख हड़ताल

tata-motors-टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने टाटा मोटर्स के वीपी एबी लाल का किया स्वागत, एबी लाल बोले-बेहतर वेतन बढ़ोत्तरी के बाद दायित्व सबका बढ़ा है, टाटा मोटर्स यूनियन का भी अभिनंदन

jamshedpur-sad-news-टाटा पिगमेंट यूनियन के अध्यक्ष को मातृशोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

by Sharp Bharat
November 3, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो...

Horoscope Know Your Day Tuesday 3rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Tuesday 3rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 2, 2026

मेष राशिआपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार...

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

by Sharp Bharat
November 2, 2026

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां ज़िलें के आदित्यपुर स्थित सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद को गोली...

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

by Team Sharp Bharat A
November 2, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 14 में सोमवार को उस समय सनसनी...

jamshedpur engineer died in mishap : बंगलुरू के गोकर्ण समुद्र में बेंगलुरु की आईटी कंपनी के तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत, मरने वाली लड़की जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर

jamshedpur engineer died in mishap : बंगलुरू के गोकर्ण समुद्र में बेंगलुरु की आईटी कंपनी के तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत, मरने वाली लड़की जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर

by Sharp Bharat
November 2, 2026

जमशेदपुर : कर्नाटक के मशहूर पर्यटन स्थल गोकर्ण के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. समुद्र की तेज...

Jamshedpur mgm hospital wheelchair problem : एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की समस्या होगी दूर, होमगार्ड जवानों ने 10 चेयर को कब्जे से कराया मुक्त

Jamshedpur mgm hospital wheelchair problem : एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की समस्या होगी दूर, होमगार्ड जवानों ने 10 चेयर को कब्जे से कराया मुक्त

by Team Sharp Bharat D
November 2, 2026

जमशेदपुर : डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की कमी के बीच होमगार्ड जवानों ने सोमवार को विशेष...

tata steel foundation mou with nhm : टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलाया हाथ, 13 जिलों में साथ मिलकर करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
November 2, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड ने रणनीतिक, तकनीकी और कार्यान्वयन संबंधी सहयोग के माध्यम...

jamshedpur bjp- जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगी लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा-अनिल मोदी,भाजपा घोड़ाबांधा मंडल के 5 नवंबर की पदयात्रा में व्यापक भागीदारी की तैयारी

jamshedpur bjp- जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगी लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा-अनिल मोदी,भाजपा घोड़ाबांधा मंडल के 5 नवंबर की पदयात्रा में व्यापक भागीदारी की तैयारी

by Team Sharp Bharat K
November 2, 2026

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत घोड़ाबांधा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हुई. इस...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

jamshedpur engineer died in mishap : बंगलुरू के गोकर्ण समुद्र में बेंगलुरु की आईटी कंपनी के तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत, मरने वाली लड़की जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Jamshedpur mgm hospital wheelchair problem : एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की समस्या होगी दूर, होमगार्ड जवानों ने 10 चेयर को कब्जे से कराया मुक्त

tata steel foundation mou with nhm : टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलाया हाथ, 13 जिलों में साथ मिलकर करेंगे काम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News