
मेष राशि
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे, ध्यान और योग आपको शारीरिक लाभ पहुंचायेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आवश्यकता के समय आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। वेतन में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है। यह समय अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है।

वृष राशि
मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग निवास करता है। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। सामाजिक गतिविधियां शानदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। प्यार एक ऐसी भावना है जिसे न सिर्फ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है।

मिथुन राशि
मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में बढ़ोतरी करेगा। किसी भी तरह के हालात को कंट्रोल में रखने के लिए इस गति को बरकरार रखिए। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। घर पर आपके बच्चे आपके सामने किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे। कोई भी निर्णय करने से पहले तथ्यों की भली-भांति पड़ताल कर लें। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे जिंदगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। कार्यालय में हुए बदलावों से आपको आखिरकार लाभ ही मिलेगा। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जायेंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

कर्क राशि
किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपका मन प्रसन्न कर देगी। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। आपकी सफलता में महिलाएं महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगी, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में क्यों न हों। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुजरेगी।

सिंह राशि
आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे अधिक आनंद आता है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आयेगा। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम शानदार उपहारों और फूलों से भरपूर रहेगी। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पायेंगे।

कन्या राशि
बच्चे आपकी शाम को प्रसन्नता की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएं। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आयेगा। इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। हाल में विकसित किए गए व्यावसायिक संबंध आगे चलकर बहुत लाभ देंगे। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

तुला राशि
बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज आप अपने प्रिय से अपने भावनाओं का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना मुमकिन है।

वृश्चिक राशि
बहुत अधिक खाने से बचें और अपने वजन पर नजर रखें। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में बढ़ोतरी होगा। अगर अपने लव पार्टनर को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। हालांकि बात करने से पहले आपको उनके मनोभावों को जान लेना चाहिए। अगर आप कई दिनों से कामकाज में परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है. आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी खराब यादें भूल जायेंगे और आज का भरपूर आनंद लेंगे।

धनु राशि
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का समय है। जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए प्रसन्नता का सबब साबित होगा। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी ओर खींचेगा। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीजें संभाल लेंगे।

मकर राशि
कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर निर्णय तार्किक तरीके से लें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है, लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख कहने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलायेगी। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।

कुंभ राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आपका पैसा तभी आपके काम आयेगा। जब आप उसको संचित करेंगे। यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। अपने परिवार को बताकर और अपने कामों से जताकर महसूस कराते रहें कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। इससे उन्हें प्रसन्नता मिलेगी और इस प्रसन्नता को दोगुना करने के लिए उनके साथ अच्छा समय बिताएं। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। अपने जीवनसाथी की खुबियों के चलते आप एक बार फिर उनके प्यार में खो सकते हैं।

मीन राशि
आपका सकारात्मक व्यवहार आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया करायेंगे। जीवनसाथी के कारण कुछ हानि हो सकता है। किसी काम को लेकर जल्दबाजी हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें। परिणाम सकारात्मक होंगे।
ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क: +919431339858, +919508341776



