• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-wednesday-6th-october-2021-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 06 अक्टूबर 2021

horoscope-know-your-day-wednesday-6th-october-2021-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 06 अक्टूबर 2021
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकेी ऊर्जा घर के किसी मसले को लेकर कम रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज के दिन अपने साझेदारों पर नजर बनाए रखने की जरुरत है, वो आपको नुक्सान पहुंचा सकते हैं। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।

वृष राशि
आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

मिथुन राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।

कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। अपना नज़रिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। क्योंकि न सिर्फ़ यह आपके लिए कुछ ख़ास फ़ायदेमंद साबित नहीं होगा, बल्कि ऐसा करना उन्हें नाराज़ भी कर सकता है। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।

सिंह राशि
दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। शाम के वक़्त अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार की ख़ुशी और उत्साह की वजह साबित होगी। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। रोज़मर्रा की शादीशुदा ज़िन्दगी में आज का दिन लज़ीज़ मिठाई जैसा है।

कन्या राशि
ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

तुला राशि
ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं आज वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। वेब डिज़ाइनर्स के लिए बेहतरीन दिन है। पूरी एकाग्रता से काम करें, क्योंकि आज आप चमक सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौक़ा भी मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। अपने जीवनसाथी की ख़ूबियों के चलते आप एक बार फिर उनके प्यार में गिरफ़्तार हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है; आप महसूस करेंगे कि आप-दोनों में कितना प्यार है।

धनु राशि
अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और परिवार के साथ कुछ पल बिताएँ। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। जो नए संपर्क आप आज बनाएंगे, वे आपके करिअर को एक नयी तेज़ी देंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

मकर राशि
आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। रोमांस रोमांचक होगा- इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर लुत्फ़ लें। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

कुंभ राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातो को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। आप दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज़्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

मीन राशि
आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।

प्रस्तुत: ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क: +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026

October 22, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026

October 21, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 20th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 20th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 अक्टूबर 2026

October 20, 2026
Next Post

jamshedpur-industries-bonus-आदित्यपुर आरकेएफएल में 17.25 फीसदी बोनस, यूनाइटेड क्लब में 15 फीसदी बोनस

jamshedpur-cyber-fraud-मेट्रीमोनियल साइट पर बायोडाटा डालकर सोनारी की लड़की फंसी, विदेशी डॉक्टर बनकर युवती से लड़के ने कर ली 11 लाख की ठगी, कैसे हुई ठगी जानिए

jamshedpur-cyber-fraud-मेट्रीमोनियल साइट पर बायोडाटा डालकर सोनारी की लड़की फंसी, विदेशी डॉक्टर बनकर युवती से लड़के ने कर ली 11 लाख की ठगी, कैसे हुई ठगी जानिए

jamshedpur-mgm-hospital-strike-जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में आउटसोर्स नर्स हड़ताल पर गयी, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

India-NewZealand T20-पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी

Tatanagar railway civil defence : रेलवे ट्रैक पर हाथियों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर 286 लोको पायलटों को दिया गया प्रशिक्षण, टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

India-NewZealand T20-पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी

Tatanagar railway civil defence : रेलवे ट्रैक पर हाथियों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर 286 लोको पायलटों को दिया गया प्रशिक्षण, टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Saraikela police action : सरायकेला में पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, चाकू और ईंट बरामद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News